प्रदेश का 29 वां जिला बना मोहला-मानपुर, सीएम भूपेश ने किया नक्शे का लोकार्पण, रोड शो में उमड़ा जनसैलाब
राजनांदगांव से पृथक होकर बने मोहला-मानपुर अम्बागढ़-चौकी जिले का भव्य शुभारंभ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया। इस अवसर पर जिले के मैप का अनावरण किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने नये जिले के शुभारंभपर जिलावासियों को बधाई दी
राजनांदगांव, 02 सितम्बर। छत्तीसगढ़ में आज एक और नए जिले की विधिवत शुरुआत हो चुकी है। राजनांदगांव से पृथक होकर बने मोहला-मानपुर अम्बागढ़-चौकी जिले का भव्य शुभारंभ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया। उन्होंने इस अवसर पर जिले के मैप का अनावरण भी किया। इस मौके पर अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने नये जिले के शुभारंभ पर जिलावासियों को बधाई दी। इस दौरान वन मंत्री मोहम्मद अकबर और खाद्य मंत्री अमरजीत भगत भी मौजूद रहे।

जिला मुख्यालय पहुंचने में होगी आसानी
मुख्यमंत्री ने जिले के तीनों ब्लॉक के विकास के लिए 3 करोड़ रुपये की घोषणा की। उन्होंने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ 'महतारी के कोरा में नवा जिला जुड़ गे हे'। अंदरूनी गांव के लोगों को जिला मुख्यालय के लिए 170 किमी तक भी जाना पड़ता था। रात को राजनांदगांव में ही रुकना पड़ता था। अब अंतिम गांव के व्यक्ति को भी मात्र 70 किमी दूरी ही तय करनी होगी। सरकार के इस निर्णय से अभूतपूर्व खुशी आज रोड शो में जो भीड़ दिखी, उससे स्पष्ट है कि लोगों के लाभ के लिए कितना बड़ा फैसला लिया गया।

स्व. लाल श्याम शाह की प्रतिमा का किया अनावरण
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नवगठित जिले के लोकार्पण के दौरान आज मोहला में छत्तीसगढ़ महतारी एवं स्वर्गीय लाल श्याम शाह की प्रतिमा का लोकार्पण करते हुए उन्होने कहा कि अपने पुरखों के देखे सपने सच हो रहे हैं। आज जब मुख्यमंत्री स्वर्गीय लाल श्याम शाह की प्रतिमा का माल्यार्पण करने पहुंचे तो लोगों के लिए ये भावुक क्षण था। पूर्वजों का सपना सच हुआ है। नये जिले के माध्यम से विकास की नई इबारत लिखी जाएगी।

कद्दावर आदिवासी नेता थे स्व श्याम शाह
दरअसल मोहला मानपुर अम्बागढ़ चौकी के नए जिले के रूप में घोषणा और इसका क्रियान्वयन एक तरह से स्वर्गीय लाल श्याम शाह जैसे कद्दावर आदिवासी नेता के आदिवासी हित के लिए किए गए कार्यों का सम्मान भी है।स्व. लाल श्याम शाह ने हमेशा जनजाति हितों और उनकी मांगों को लेकर आवाज उठाई। उनकी आवाज जो मोहला मानपुर से निकलती थी वह दिल्ली तक गूंजती थी और स्वयं प्रधानमंत्री स्व. श्री जवाहरलाल नेहरू भी उनके सरोकारों से अवगत रहते थे और उन्हें पूरा करते थे। पंडित नेहरू जी को जब लाल श्याम शाह ने आमंत्रित किया तो आदिवासी भाइयों से भेंट करने हिन्द स्पोर्टिंग ग्राउंड पहुंच गए

सरकार ने किसानों को दिया उनका अधिकार
मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों का कर्जा हमने माफ किया और सभी किसानों का ऋण माफ किया। लघु वनोपजों का उचित दर दिलाया। किसान की फसल का उचित मूल्य दिया। ताकि किसान के साथ साथ सभी वर्गों के लोग सम्मान के साथ जी सके। इसके लिए अनेक दिक्कत आई। कोरोना की वजह से काफी दिक्कत आई, पर हम पीछे नहीं हटे। सबके जेब में हमने पैसे दिए। चाहे किसान हो या भूमिहीन हो, सबको सम्मान दिया। जो किसान दिन रात अन्न उपजा कर देश की सेवा करते हैं। उनका हम सम्मान करते हैं।

सीएम ने कहा जल्द आऊंगा आपके पास
सीएम ने कहा कि हमने विश्व आदिवासी दिवस का अवकाश आरम्भ किया। सांस्कृतिक गरिमा के लिए काम किया। राजनांदगांव जिले में सिंचाई की व्यवस्था बेहतर करनी है। नये जिले के गठन का उद्देश्य ही यही है ताकि लोगों की समस्या और विकास कार्य तुरंत क्रियान्वित हो सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं जल्द ही आपके पास आऊंगा। रात्रि विश्राम करूँगा। आपसे विस्तार से बात करूंगा और वहीं पर विकास के निर्णय लिए जाएंगे। जिले को तेजी से विकास की दिशा में ले जाना है। भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में भी इसका कार्यान्वयन होगा। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर नये जिले के कलेक्टर एस जयवर्धन एवं एसपी वाय अक्षय कुमार से भी लोगों का परिचय कराया। नवनियुक्त कलेक्टर ने भी जिलावासियों की ओर से मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताया।

106 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की घोषणा
इस ऐतिहासिक मौके पर मुख्यमंत्री ने मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी में 106 करोड़ 27 लाख 95 हजार रूपए के 54 कार्यों का भूमि पूजन एवं लोकार्पण किया। जिसमें 52 करोड़ 16 लाख 8 हजार रूपए के 42 कार्यों का भूमि पूजन एवं 54 करोड़ 11 लाख 87 हजार रूपए के 12 कार्यों का लोकार्पण शामिल है। इस अवसर पर उन्होंने 103 हितग्राहियों को 12 लाख 10 हजार रूपए की सामग्री का वितरण भी किया।

इस मौके पर यह सभी रहे मौजूद
इस मौके पर खुज्जी विधायक छन्नी साहू और मोहला मानपुर विधायक इंदर शाह मंडावी, डोंगरगांव विधायक दलेश्वर साहू, डोंगरगढ़ विधायक भुनेश्वर बघेल, गुंडरदेही विधायक कुंवर निषाद, खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन और मुख्य सचिव अमिताभ जैन, अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, संभागायुक्त महादेव कांवरे, आईजी बद्रीनारायण मीणा सहित अन्य अधिकारी












Click it and Unblock the Notifications