विधायक अमितेश शुक्ल ने की राहुल गांधी के समर्थन में आवाज़ बुलंद, बताया नया महात्मा गांधी
Chattisgarh Congress: कांग्रेस विधायक अमितेश शुक्ला ने फेसबुक और ट्विटर में किए पोस्ट में राहुल गांधी को नया महात्मा गांधी बताया है।

Rahul Gandhi: सूरत अदालत के कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को सजा सुनाए जाने के बाद छत्तीसगढ़ के कांग्रेस नेता लगातार उनके समर्थन में आवाज़ बुलंद कर रहे हैं। कुछ दिनों पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सत्यनारायण शर्मा के राहुल गांधी को राष्ट्रपुत्र बताए जाने के बाद अब कांग्रेस विधायक अमितेश शुक्ला ने उन्हें नया महात्मा गांधी बताया है।
अमितेश शुक्ला ने फेसबुक और ट्विटर में किए पोस्ट में छत्तीसगढ़ कांग्रेस के राहुल गांधी के समर्थन में चलाए जा रहे हैशटैग अभियान #CGStandsWithRahulGandhi के साथ अपना वीडियो संदेश पोस्ट करते हुए राहुल गांधी को नया महात्मा गांधी बताते हुए कहा है कि राहुल गांधी सत्य बोल रहे हैं। सत्य के प्रति ही उनकी निष्ठा है।
यह भी पढ़ें CG News: छत्तीसगढ़ में बढ़ती गर्मी का असर, आंगनबाड़ी केंद्र संचालन के समय में किया गया परिवर्तन












Click it and Unblock the Notifications