DURG: मंत्री ताम्रध्वज साहू ने फसल बीमा जागरूकता रथों को किया रवाना, किसानों से की फसल बीमा कराने की अपील
DURG JAGRUKTA RATH: कृषि मंत्री ताम्रध्वज साहू ने शुक्रवार को दुर्ग स्थित अपने निवास कार्यालय से छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री फसल बीमा के प्रचार-प्रसार के लिए 8 जागरूकता रथों को रवाना किया। किसान राज्य में खरीफ फसलों का ज्यादा से ज्यादा बीमा कराएं, इसके लिए यह जागरूकता रथ गांव-गांव घूमकर किसानों को बीमा संबंधी जानकारी देंगे।

राज्य में खरीफ फसलों के अंतर्गत धान सिंचित एवं असिंचित, मक्का, सोयाबीन, अरहर, मूंग एवं उड़द अधिसूचित फसलें हैं, जिनका बीमा किसान करा सकते हैं। उक्त फसलों का बीमा कराने के लिए किसानों को प्रीमियम राशि का मात्र 2 प्रतिशत राशि देनी होती है, शेष राशि का वहन शासन द्वारा किया जाता है।
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के राज्य प्रभारी ने बताया कि अब तक राज्य के 10 लाख 52 हजार 308 किसान अपनी फसलों का बीमा करा चुके हैं। कृषि विभाग ने शत्-प्रतिशत किसानों से अपनी फसलों का बीमा 16 अगस्त तक कराने जाने की अपील की है, ताकि जोखिम से बचा जा सके।
यह भी पढ़ें CM भूपेश बघेल गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों को जारी करेंगे 15.29 करोड़ रूपए की राशि












Click it and Unblock the Notifications