सीएम साय से मिले छत्तीसगढ़ युवा प्रगतिशील किसान संघ के सदस्य, किसान मेला में शामिल होने किया आमंत्रित

Chhattisgarh News: सीएम विष्णुदेव साय से सोमवार को रायपुर स्थित राज्य अतिथि गृह पहुना में छत्तीसगढ़ युवा प्रगतिशील किसान संघ के सदस्यों ने सौजन्य मुलाकात कर नववर्ष की शुभकामनाएँ दी। उन्होंने सीएम को कुम्हारी, दुर्ग जिले में 12 एवं 13 जनवरी को आयोजित दो दिवसीय किसान मेला में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आमंत्रण के लिए संघ के सदस्यों को धन्यवाद दिया।

cg news

छत्तीसगढ़ युवा प्रगतिशील किसान संघ के अध्यक्ष विरेन्द्र लोहान ने सीएम साय को बताया कि मेले में किसान भाइयों के लिए राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय कम्पनियों के कृषि उत्पादों एवं आधुनिक यन्त्रों की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। साथ ही कृषि विशेषज्ञओं की संगोष्ठी का भी आयोजन किया गया है।

किसान संघ के प्रतिनिधियों मुख्यमंत्री साय को बताया कि संघ से जुड़े किसानों ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण कार्य में योगदान हेतु 100 टन सब्जी भेजने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री साय ने संघ के इस निर्णय कि सराहना करते हुए उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर मितुल कोठारी, हेमंत भाई गोहिल और दिलीप सिंह राठौर भी मौजूद थे।

यह भी पढ़ें Chhattisgarh News: सीएम विष्णुदेव साय ने एक्सपोसैट के प्रक्षेपण पर इसरो को दी बधाई, बताया अमूल्य तोहफा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+