Chhattisgarh News: सीएम विष्णुदेव साय ने एक्सपोसैट के प्रक्षेपण पर इसरो को दी बधाई, बताया अमूल्य तोहफा

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) द्वारा एक्सपोसैट के सफल प्रक्षेपण पर भारत वासियों को बधाई दी है।सीएम साय के कार्यालय से जारी सन्देश में कहा गया है कि इसकी सफलता का श्रेय इसरो के वैज्ञानिकों की मेधा एवं कड़े परिश्रम को जाता है।

vishnudev say

सीएम साय ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जिस तरह से देश को वैज्ञानिक क्षमता एवं तकनीकी दक्षता से आगे बढ़ा रहे हैं, उससे निश्चित रूप से देश को निकट भविष्य में विज्ञान के क्षेत्र में और भी बड़ी उपलब्धियां हासिल होंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि इसरो के वैज्ञानिकों ने देशवासियों को नववर्ष के अवसर पर अमूल्य तोहफा दिया है।

ज्ञात हो कि नए साल पर इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन यानी इसरो ने नया स्पेस मिशन को लांच कर दिया है। इसरो ने 'एक्स-रे पोलेरिमीटर सैटेलाइट' यानि एक्सपोसैट मिशन को कल जनवरी की सुबह 9.10 बजे लॉन्च किया था। 2023 में चंद्रयान-3 मिशन के माध्यम से चांद पर पहुंचने और आदित्य एल-1 मिशन से सूर्य तक सफर की शुरुआत के बाद इसरो ने इस वर्ष 2024 में स्पेस सेक्टर में अपना पहला कदम बढ़ाया है। इस लॉन्चिंग के साथ ही भारत दुनिया का दूसरा देश बन गया है, जिसने ब्लैक होल और न्यूट्रॉन स्टार्स के अध्ययन के लिए स्पेशलाइज्ड एस्ट्रोनॉमी ऑब्जर्वेट्री को अंतरिक्ष में भेजा है।

यह भी पढ़ें New Year 2024: छत्तीसगढ़ के CM विष्णुदेव साय ने जनता को दी नववर्ष की दी शुभकामनाएं

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+