CG News: सीएम भूपेश बघेल समेत कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता पहुंचे दिल्ली, पार्टी आलाकमान से होगी मुलाकात
CG Congress: छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के लिए मात्र 7 महीने का वक्त बाकी है। माना जा रहा है कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे इसी सिलसिले में बैठक लेकर चुनाव के मद्देनज़र महत्वपूर्ण फैसले ले सकते हैं।

Chhattisgarh Congress: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ के कांग्रेस के कई शीर्ष नेता दिल्ली में हैं। जो नेता दिल्ली में हैं,उनमे स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू और विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत भी शामिल हैं। इस बात के कयास लगाए जा रहे हैं कि विधानसभा चुनाव से पहले संगठन में फेरबदल के मद्देनज़र सभी आला नेता पार्टी आलाकमान से मुलाकात कर सकते हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि दिल्ली जाने वाले नेताओं में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम शामिल नहीं हैं।
कांग्रेस नेताओं के दिल्ली दौरे पर मोहन मरकाम का कहना है कि दिल्ली से वरिष्ठ नेताओं का बुलावा आने पर दौरा हुआ है। मुझे बुलाया जायेगा,अब मै भी जाऊंगा। मोहन मरकाम इस समय अपने विधानसभा क्षेत्र कोंडागांव में हैं।
छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के लिए महज 7 महीने का वक्त बाकी है। माना जा रहा है कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे छत्तीसगढ़ के नेताओं की बैठक लेकर चुनाव के मद्देनज़र महत्वपूर्ण फैसले ले सकते हैं। ज्ञात हो कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कुछ दिनों पहले ही मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात की थी,तभी से इस बात को लेकर कहा जा रहा था कि छत्तीसगढ़ कांग्रेस संगठन में चुनाव से पूर्व बड़ा बदलाव हो सकता है।
यह भी पढ़ें CG News: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने महावीर जयंती की दी शुभकामनाएं












Click it and Unblock the Notifications