'मन की बात' 108वां संस्करण: सीएम साव बोले- राहुल की यात्रा का कांग्रेस कोई लाभ नहीं

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ समेत देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में पीएम की मन की बात का 108वां संस्करण रविवार (31 दिसंबर) को प्रसारित किया गया। इस मौके पर छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित प्रदेश भारतीय जनता पार्टी कार्यालय बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ता एकत्र हुए। सभी ने पीएम के मन की बात सुनी।

पीएम की मन की बात की सुनने के बाद उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि इस दौरान प्रदेश में चल रही विभिन्न गतिविधियों, विकसित भारत संकल्प यात्रा, संगठनात्मक कार्यों पर भी चर्चा की गई। राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में जो निर्णय लिए गए हैं, उन पर भी चर्चा हुई है। साव ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव के संबंध में भी चर्चा की गई है और प्रदेश की सभी 11 लोकसभा सीटें जीतने का संकल्प लिया गया है।

Arun Sao on PM Ki Man Ki Baat

डिप्टी सीएम साव ने ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की प्रस्तावित यात्रा पर भी निशाना साध। उन्होंने कहा कि अभी कुछ समय पूर्व उनकी एक यात्रा और निकली थी और उसके बाद तीन राज्यों में कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया है। इसलिए इस यात्रा का भी कोई लाभ कांग्रेस को नहीं मिलने वाला है, क्योंकि कांग्रेस प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का मुकाबला नहीं कर पा रही है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस चाहे जितनी यात्रा निकाले, उसका कुछ नहीं होने वाला है। श्री साव ने कहा कि विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस 75 पार का खूब दावा कर रही थी, उन दावों का हश्र पूरे प्रदेश ने देखा है। पिछला लोकसभा चुनाव भी हमने प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने के लगभग चार महीने बाद लड़ा और 11में से 9 सीटें जीती थीं। इस बार सभी 11 लोकसभा सीटें भाजपा जीतेगी।

पीएम की मन की बात सुनने के लिए बीजेपी कार्यालय में भाजपा राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, उपमुख्यमंत्री द्वय अरुण साव व विजय शर्मा, मंत्रीगण बृजमोहन अग्रवाल, रामविचार नेताम, दयालदास बघेल, केदार कश्यप, लखनलाल देवांगन, श्यामबिहारी जायसवाल, ओपी चौधरी, श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, टंकराम वर्मा मौजूद रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+