पति के प्रेम संबंधों का पता चला तो पत्नी ने करा दी दोनों की शादी, दोनों के साथ खुद भी लिए सात फेरे

bilaspur

Bilaspur news, बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में शादी का एक अनोखा मामला सामने आया है। दरअसल, इस शादी में दूल्हा तो एक था, लेकिन दुल्हन दो थीं। दोनों दुल्हनों ने एक साथ ही फेरे लिए और एक-दूसरे का साथ निभाने का वादा किया।

शादी के बाद गांव की लड़की से हुआ इश्क

शादी के बाद गांव की लड़की से हुआ इश्क

बिलासपुर जिले के ग्राम पंचायत बगडोल में रहने वाले अनिल कुमार पैकरा सीआरपीएफ जवान हैं। अनिल यूपी के वाराणसी में तैनात हैं। पांच साल पहले उसने पूरे रीति-रिवाज से बनगहीन पैकरा के साथ शादी की थी। शादी के बाद उसे गांव की ही एक लड़की सीमा से इश्क हो गया।

पत्नी को हो गई जानकारी

पत्नी को हो गई जानकारी

अनिल चोरी-छिपे सीमा से मिलता था, लेकिन उसकी पत्नी को इसकी जानकारी हो गई। पत्नी ने अनिल से बात की और ये तय कर लिया कि पति की उसकी प्रेमिका से शादी करवाएगी। इसके बाद तीनों परिवारों के बीच बातचीत हुई और यह तय कर लिया गया अनिल और सीमा के शादी करा दी जाए, लेकिन फेरे उसकी पत्नी भी साथ लेगी।

पत्नी-प्रेमिका ने एक साथ लिए फेरे

पत्नी-प्रेमिका ने एक साथ लिए फेरे

फिर क्या था, तीनों के परिवार राजी हुए और रीति-रिवाज के साथ एक ही मंडप में अनिल की उसकी प्रेमिका और पत्नी दोनों से एक साथ शादी करवाई गई। मंडप में प्रेमिका और पत्नी दोनों दुल्हन बनकर बैठीं और साथ फेरों के साथ सात जन्मों का साथ निभाने का वादा किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+