छत्तीसगढ़-आंध्र प्रदेश बार्डर पर मिली युवक की लाश, नक्सलियों पर वारदात को अंजाम देने का शक
सुकमा। छत्तीसगढ़-आंध्र प्रदेश बार्डर पर बुधवार की देर रात को युवक की लाश बरामद हुई है। वहीं स्थानीय लोग जानकारी मिलने के बाद गुरुवार की सुबह शव को उठाकर गांव ले आए। बताया जा रहा है कि युवक की हत्या नक्सलियों ने जन अदालत लगाकर की है। हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। मृतक युवक हत्यारोपित था। उसके ऊपर मामला दर्ज है। शव की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो स्थानीय लोगों ने शव उठाने नहीं दिया। छत्तीसगढ़ से लगे चिंतुर मंडल के बंडीरेव व मेहता के बीच स्थित जंगलों में युवक का शव मिला था। उसकी पहचान सुकमा जिले के कोलाईगुड़ा निवासी माड़वी राजकुमार के रूप में हुई है।

वह साल 2005 में सलवा जुडूम के समय बंडी रेवू चला गया था। घटना की जानकारी मिलते ही रात के वक्त ही परिजन और ग्रामीण उसके शव को ग्राम बंडी रेवू लेकर आ गए। हत्या के बाद से इलाके में दहशत है। बताया जा रहा है कि मृतक युवक माड़वी राजकुमार पर जमीन विवाद में गांव के निवासी पटेल की हत्या का आरोप भी था। ऐसे में आपसी रंजिश के तहत भी हत्या की आशंका जताई जा रही है। अभी तक राजकुमार की हत्या के संबंध में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आ सकी है।
बॉर्डर इलाका होने के चलते नक्सलियों पर शक हो रहा है। बताया जा रहा है कि 23 अगस्त को पुलिस ने बटेरगांव में एलओएस कमांडर हूंगा और बंजारी को घेर कर पकड़ने की कोशिश की थी। हालांकि पुलिस को देखकर उन्होंने फायरिंग की। जिसकी जवाबी कार्रवाई में दोनों नक्सली मारे गए। इसकी मुखबिरी को लेकर नक्सली लगातार तलाश में थे। माड़वी राजकुमार के हत्या को लेकर आशंका जताई जा रही है कि उसी एनकाउंटर के मुखबिरी होना बता कर उसे मौत की सजा दी गई होगी।
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के हिर्री थाना क्षेत्र में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां जमीन से गड़ा धन पाने की लालच में दो लोगों ने एक युवक का कुल्हाड़ी से गला काट कर बलि दे दी। हालांकि पुलिस ने दोनों आरोपियों को सतना और जबलपुर से गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए दोनों आरोपी यूट्यूब पर देखकर तंत्र-मंत्र करना सीखते थे। खास बात यह है कि जिस युवक की बलि दी गई, उसने भी गड़े धन की लालच में आरोपियों से संपर्क किया था।












Click it and Unblock the Notifications