छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम के घर से लगी दीवार के पास कुएं में मिला महिला और पुरुष का शव, इलाके में हड़कंप
छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव के पैलेस व कोठीघर से लगी दीवार के पास पुराने कुएं में महिला व पुरुष का शव मिलने से सनसनी मच गई है। मामला शनिवार देर शाम का बताया जा रहा है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर कोतवाली पुलिस ने देर शाम को दोनों के शवों को कुएं से बाहर निकाला।
जानकारी के मुताबिक, सरगुजा पैलेस एवं कोठीघर की दीवार से लगे कुएं में कुछ लोगों ने एक महिला और एक पुरुष का शव देखा। इसके बाद इलाके में सनसनी मच गई। तुरंत लोगों ने इस मामले की सूचना पुलिस को दी और फिर कोतवाली टीआई राजेश सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

मामले की सूचना मिलने के बाद एएसपी विवेक शुक्ला और एसडीओपी अखिलेश कौशिक पहुंचे। जानकारी दी गई कि दोनों मृतक शहर में कूड़ा बीनने का काम करते थे। दोनों पैलेस के आसपास रहकर ही झोपड़ी बनाकर रहते थे। आशंका जताई जा रही है कि शुक्रवार की रात दोनों कचरा बीनने वाले शराब के नशे में विवाद कर रहे थे। झगड़ा करते हुए दोनों कुएं में कूद गए।
पुलिस ने फिलहाल मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।












Click it and Unblock the Notifications