छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में 7 नक्सलियों की मौत
छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा बलों को लगातार निशाना बनाए जाने की खबरें सामने आईं। इस बीच बृहस्पतिवार को सुरक्षा बलों ने बड़ा एक्शन लिया। जिसके तहत पुलिस और सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ के दौरान गंभीर रूप से जख्मी हुए सात नक्सलियों की मौत हो गई।
नक्सिलयों के खिलाफ लिए गए एक्शन को लेकर छत्तीसगढ़ पुलिस ने एक बयान जारी किया। जिसमें मुठभेड़ का अपडेट साझा करते हुए बताया गया कि सुरक्षाकर्मियों के साथ नक्सलियों को बृहस्पतिवार को मुठभेड़ हुई। जिसमें सात नक्सलियों की मौत हो गई।

सुरक्षा बलों की नक्सलियों के बीच जमकर मुठभेड़ हुई। छत्तीसगढ़ पुलिस के मुताबिक,नक्सली मुठभेड़ में सात माओवादी ढेर हुए हैं। बता दें कि बस्तर संभाग के नारायणपुर और बीजापुर जिले की सीमा क्षेत्र में नक्सलियों से जवानों की मुठभेड़ जारी है। इसक स्पेशल ऑपरेशन में डीआरजी व एसटीएफ़ के जवानों की ड्यूटी लगाई गई है।
नक्सलियों की ओर जारी गोलीबारी का सुरक्षाबल के जवान मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं। हालांकि नक्सली भी आधुनिक हथियारों का इस्तेमाल कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक ऑपरेशन नारायणपुर व बीजापुर जिले के जवानों का संयुक्त ऑपरेशन है। इस नक्सल ऑपरेशन को नारायणपुर एसपी लीड कर रहे हैं। इस मुठभेड़ में 1000 से ज्यादा जवान ऑपरेशन पर निकले हुए हैं। जानकारी के मुताबिक सुबह से ही नक्सल प्रभावित इलाके के जंगलों में रुक-रुक कर गोलीबारी जारी है।












Click it and Unblock the Notifications