छत्तीसगढ़: बेमेतरा की बारूद फैक्ट्री में जोरदार विस्फोट, 12 से अधिक की मौत, सीएम साय ने किया मुआवजे का एलान
Bemetra News: छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले से दुखद खबर आ रही है। यहां एक बारूद फैक्ट्री में विस्फोट होने की खबर है। बेरला ब्लॉक के ग्राम बोरसी में स्थित बारूद फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट में 12 से अधिक लोगों के मारे जाने की सूचना है,जबकि कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है। बताया जा जा रहा है कि इस घटना में कई घायल भी हुए हैं,जिन्हे रायपुर एम्स में भर्ती किया गया है।
बहरहाल इस घटना के आसपास के इलाके के लोग घबराएं हुए हैं। जिला प्रशासन की टीम और पुलिसबल ने भी घटनास्थल पहुंचकर मोर्चा संभाल लिया है। रायपुर और दुर्ग से दमकल वाहन और एसडीआरएफ का बचाव दल रवाना हो चुका है। रायपुर से एक और दुर्ग से 2 दमकल की वाहन मौके पर भेजे गए हैं। वहीं रायपुर से एसडीआरएफ की 20 मेंबर्स की रेस्क्यू टीम रवाना हुई।

Recommended Video
इधर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि बेमेतरा जिले के बोरसी गांव स्थित बारूद फैक्ट्री में हुए विस्फोट मामले के दंडाधिकारी जांच के आदेश दे दिए गए हैं। दुर्घटना में हुई मौत पर मृतक के परिजनों को पांच लाख रुपए एवं घायलों को पचास हजार रुपए आर्थिक सहायता देने के आदेश भी दे दिए गए हैं।
जानकारी के मुताबक यह दुर्घटना बेमेतरा जिले के बेरला ब्लॉक के ग्राम बोरसी की है। यहां शनिवार सुबह बारूद फैक्ट्री में ब्लास्ट की चपेट में आने से कई लोगों के मारे जाने की सूचना है,जबकि कई लोग घायल हैं। स्थानीय सूत्रों ने बताया कि हादसे के समय बारूद फैक्ट्री में करीब 100 लोग काम कर रहे थे।
बारूद फैक्ट्री ब्लास्ट होने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है ।












Click it and Unblock the Notifications