CG: महासमुंद विधायक सिन्हा ने की मंदिर में साफ सफाई, रामलला प्राण प्रतिष्ठा तक चलेगा सफाई अभियान
Mahasamund: भगवान श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर भारत के सभी देव स्थानों को और अधिक स्वच्छ और निर्मल बनाने का जो अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने प्रारंभ किया है। इसी कड़ी आज मां महामाया मंदिर परिसर महासमुंद में महासमुंद विधानसभा के विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान का आगाज हुआ।

विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने हाथ में झाड़ू लेकर साफ सफाई की। इस दौरान सांसद प्रतिनिधि संदीप दीवान सहित पार्षद ,नागरिक और पदाधिकारी गणों की मौजूदगी भी थी। इस मौके पर विधायक सिन्हा ने सभी नगरवासियों को आग्रह किया किया कि आइए, इस स्वच्छता अभियान में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लें और रामलला के आगमन से पूर्व देशभर के मंदिरों व तीर्थक्षेत्रों को स्वच्छ बनाएं।
वहीं महासमुंद के हाउसिंग बोर्ड कालोनी ई डब्लू एस में रविवार को स्वच्छता पखवाड़ा और राम मंदिर प्राणप्रतिष्ठा कार्यक्रम की तैयारी हेतु स्वच्छता कार्यक्रम रखा गया। जिसके तहत कालोनी में चारो ओर उगे हुए अन्वांछित पौधो को काटकर साफ किया साथ ही कालोनी के सभी 12 ब्लाको के पीछे पालीथीन और शेष कचरे को साफ किया गया। पूरी कालोनी को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के लिए तैयार करने का बीड़ा कालोनी वासियों ने उठाया। साथ ही कालोनी के रहवासियों को स्वच्छता के बारे में जागरूक किया गया।












Click it and Unblock the Notifications