CG ELECTION: महासमुंद में बिगड़ सकता है बीजेपी का समीकरण, निर्दलीय चुनाव लड़ सकते हैं पूर्व विधायक विमल चोपड़ा

CHHATTISGARH: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपने प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी है। जिनका नंबर लग चुका है,वह चुनाव प्रचार में जुट चुके हैं, लेकिन जिनका नंबर कट गया है,वह बगावती सुर अलाप रहे हैं। महासमुंद विधानसभा सीट में भी भाजपा का एक खेमा असंतुष्ट नज़र आ रहा है।

VIMAL CHOPDA MAHSAMUND

भाजपा नेता और पूर्व विधायक डॉ. विमल चोपड़ा को टिकट नहीं मिला है, उनके स्थान पर भाजपा से योगेश्वर राजू सिन्हा को भाजपा प्रत्याशी बनाया गया है। पार्टी से मिली उपेक्षा से नाराज़ होकर विमल चोपड़ा निर्दलीय चुनाव लड़ने के मूड में नजर आ रहे हैं। उन्होंने अपने एक बयान में कहा कि राजनांदगांव और खैरागढ़ से पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह के परिवार से टिकट दिया गया है, इसका अर्थ नियम कायदे केवल मेरे लिए ही है। उन्होंने कहा कि मेरे साथ जातिगत मापदंड का खेल खेला गया है।

बताया जा रहा है कि महासमुंद से भारतीय जनता पार्टी से योगेश्वर राजू सिन्हा को टिकट मिलने के बाद डॉ. विमल चोपड़ा के निवास पर उनके कार्यकर्ताओं की अहम बैठक हुई थी। इस बैठक में विमल चोपड़ा को टिकट नहीं दिए जाने पर शीर्ष नेताओं के प्रति जमकर गुस्सा ज़ाहिर किया। इस बैठक के बाद चर्चा है कि विमल चोपड़ा निर्दलीय चुनाव लड़ सकते हैं।

विधानसभा चुनाव के दौरान बड़े नेता की बागवती रुख की वजह से महासमुंद सीट पर भाजपा की दिक्क़ते बढ़ सकती है। मीडिया रिपोर्ट के हवाले डॉ. विमल चोपड़ा ने अपने के बयान में कहा कि बसना में संपत अग्रवाल को टिकट देने के की वजह से जातिगत समीकरण में उनकी टिकट काट दी गई है, वहीं रायपुर समेत छत्तीसगढ़ के कई जगहों पर एक ही स्थान पर, एक ही समाज और वर्ग से जुड़े लोगों को टिकट दिया गया। उन्होंने ने कहा कि राजनीती में मेरा कोई गॉडफादर नहीं है. इस कारण से मेरे साथ जातिगत मापदंड का खेल खेला गया है।

यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ में किसे मिल रहा है टिकट? किसका टिकट कट गया? कांग्रेस प्रत्याशियों की संभावित सूची वायरल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+