Lormi Result LIVE: छत्तीसगढ़ भाजपा अध्यक्ष की बड़ी जीत, भारी मतों से कांग्रेस प्रत्याशी को हराया
Lormi election result 2023 News Updates: छत्तीसगढ़ के लोरमी विधानसभा सीट पर रुझानों में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव कांग्रेस प्रत्याशी से 35 हजार वोट से आगे चल रहे हैं।
इस सीट से बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव के खिलाफ कांग्रेस से थानेश्वर साहू चुनाव लड़ रहे हैं। जो दूसरे नंबर पर बने हुए हैं। 2018 में JCCJ की टिकट पर धर्मजीत सिंह जीते थे और अभी JCCJ से सागर सिंह मैदान में हैं जो तीसरे नंबर पर बन हुए हैं।

छत्तीसगढ़ के लोरमी विधानसभा सीट पर चुनाव 2023 के लिए भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेशाध्यक्ष अरूण साव को मैदान में उतारा है। जबकि कांग्रेस ने इस सीट से थानेश्वर साहू को प्रत्याशी बनाया है।
लोरमी विधानसभा में ज्यादातर मतदाता ओबीसी वर्ग से हैं। जबकि एससी/एसटी वर्ग के वोटरों की भी निर्णायक भूमिका होती है।
Recommended Video
लोरमी विधानसभा चुनाव 2018
2018 विधानसभा चुनाव में लोरमी विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से तोखन साहू और जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के धरमजीत सिंह के बीच चुनाव हुआ था। JCCJ के धरमजीत सिंह को 67 हजार से अधिक वोट मिले थे। जबकि बीजेपी प्रत्याशी को दूसरे स्थान पर रहना पड़ा।












Click it and Unblock the Notifications