Lok Sabha Polls: छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के 6 उम्मीदवार चुनावी रण में, जानें BJP को किस सीट पर कौन देगा टक्कर?
लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने शुक्रवार को 39 लोकसभा क्षेत्रों के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की। कांग्रेस ने 16 केरल से, सात कर्नाटक से और छह छत्तीसगढ़ से, चार तेलंगाना से, मेघालय से दो और नागालैंड, त्रिपुरा, सिक्किम और लक्षद्वीप से एक-एक उम्मीदवारों की घोषणा की है।
राज्य के पूर्व सीएम भूपेश बघेल को राजनांदगांव सीट से पार्टी ने चुनावी रण में उतारा है। आपको बता दें कि आगामी लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों पर चर्चा के लिए कांग्रेस पार्टी की दूसरी चुनाव समिति की बैठक 11 मार्च को दिल्ली में होगी। लोकसभा चुनाव इस साल अप्रैल-मई में होने की संभावना है। आइए जानते हैं BJP को कौन देंगे 6 उम्मीदवार राज्य में टक्कर?

- सीट - कांग्रेस - बीजेपी
- राजनांदगांव सीट - पूर्व सीएम भूपेश बघेल - संतोष पांडे
- महासमुंद - पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू - श्रीमती रूप कुमारी चौधरी
- कोरबा - ज्योत्सना महंत - सुश्री सरोज पांडे
- दुर्ग - राजेंद्र साहू - विजय बघेल
- रायपुर - विकास उपाध्याय - बृजमोहन अग्रवाल
- जांजगीर चंपा - डॅा. शिवकुमार डहरिया - श्रीमती कमलेश जांगड़े
बीजेपी ने 3 और कांग्रेस ने 1 महिला उम्मीदवार पर जताया भरोसा
आपको बता दें कि बीजेपी ने राज्य की सभी 11 सीटों पर अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। जिसमें पार्टी ने 3 महिलाओं को टिकट दिया है। वहीं, कांग्रेस ने अपनी पहली लिस्ट में सिर्फ 6 सीटों का ऐलान किया है। जिसमें सिर्फ एक महिला को टिकट मिला हैं। कोरबा से ज्योत्सना महंत को चुनावी रण में उतारा है।












Click it and Unblock the Notifications