Bhupesh Baghel: कौन हैं भूपेश बघेल की बहू? चैतन्य से कब और कहां हुई थी पहली मुलाकात?
Bhupesh Baghel: आज सुबह से छत्तीसगढ़ में सियासी भूचाल मचा हुआ, यहां के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे, चैतन्य को ईडी ने शराब घोटाले मामले में गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश किया और 5 दिन की रिमांड मांगी जिस पर कोर्ट ने मुहर लगा दी। आपको बता दें कि इससे पहले शुक्रवार सुबह पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के घर पर ED ने 7 घंटे की छापेमारी की और उसके बाद उसने चैतन्य को अपनी गिरफ्त में लिया।
इस बात पर बुरी तरह भड़के सीएम भूपेश बघेल ने सारा गुस्सा पीएम नरेंद्र मोदी और अमित शाह पर निकाला है, उन्होंने भड़कते हुए X पर एक के बाद एक कई ट्वीट किए हैं और जमकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है।

उन्होंने अपने ट्वीट में पहले लिखा कि 'जन्मदिन का जैसा तोहफा मोदी और शाह जी देते हैं वैसा दुनिया के किसी लोकतंत्र में और कोई नहीं दे सकता। मेरे जन्मदिन पर दोनों परम आदरणीय नेताओं ने मेरे सलाहकार और दो ओएसडी के घरों पर ईडी भेजी थी और अब मेरे बेटे चैतन्य के जन्मदिन पर मेरे घर पर ईडी की टीम छापामारी कर रही है, इन तोहफों का धन्यवाद। ताउम्र याद रहेगा।'
'एक पेड़ मां के नाम और सारा जंगल .....???
इसके बाद उन्होंने लिखा कि 'एक पेड़ मां के नाम और सारा जंगल .....??? तमनार में अडानी द्वारा की जा रही पेड़ कटाई के ख़िलाफ़ कांग्रेस के स्थगन प्रस्ताव को अग्राह्य कर दिया गया। न पेसा कानून का पालन हुआ, न एनजीटी के निर्देशों का पालन हुआ और न ही विधानसभा द्वारा सर्वसम्मति से पारित प्रस्ताव का मान रखा गया। चर्चा तक नहीं हो सकती। हसदेव के जंगल को उजाड़ा जा रहा है।'
'भाजपा सरकार अडानी को सारा जंगल सौंप देगी'
'देखते रहिए प्रदेश की भाजपा सरकार अडानी को छत्तीसगढ़ का सारा जंगल सौंप देगी। क्योंकि अडानी के आकाओं का यही आदेश है। मोदी-शाह ने अपने मालिक को खुश करने के लिए आज फिर से ED को भेजा है।'
रियल एस्टेट से जुड़े हुए हैं पूर्व सीएम भूपेश के बेटे चैतन्य
आपको बता दें कि पूर्व सीएम भूपेश के बेटे चैतन्य कांग्रेस पार्टी के आयोजनों में तो दिखते हैं लेकिन औपचारिक तौर पर उन्होंने राजनीति में कदम नहीं रखा है। वो रियल एस्टेट के बिजनेस से जुड़े हुए हैं हैं और पारंपरिक खेती संभाल रहे हैं। सोशल मीडिया पर इस वक्त लोग चैतन्य बघेल के बारे में सर्च भी कर रहे हैं, लोग उनकी पत्नी के बारे में भी जानना चाह रहे हैं।
चैतन्य बघेल की पत्नी का नाम ख्याति वर्मा है
मालूम हो कि उनकी पत्नी का नाम, ख्याति वर्मा है, जो कि मीडिया की चकाचौंध से काफी दूर रहती हैं। देखने में बेइंतहा खूबसूरत ख्याति मूलरूप से छत्तीसगढ़ के भाटापारा की रहने वाली हैं और एक किसान फैमिली से ताल्लुक रखती हैं।
ख्याति का एक भाई हैं, जो कि डॉक्टर हैं
उनके पिता का नाम सुशील वर्मा था, जिनका निधन तब हो गया था, जब वो बेहद छोटी थीं। उनकी मां भावना वर्मा ने ही उनकी परवरिश की है। ख्याति का एक भाई हैं, जिनका नाम हर्षित वर्मा है और वो पेशे से डॉक्टर हैं।
बीआईटी कालेज से एमबीए की पढ़ाई की हैं
ख्याति काफी पढ़ी लिखी हैं, उन्होंने बीआईटी कालेज से एमबीए की पढ़ाई की है, शादी से पहले वह एक बैंक में काम करती थीं लेकिन शादी के बाद उन्होंने नौकरी छोड़ दी। ख्याति और चैतन्य की शादी घरवालों की मर्जी से हुई है। दोनों को घरवालों ने ही मिलवाया था , जहां दोनों ने देखते ही एक-दूसरे को पसंद कर लिया था। साल 2022 में दोनों की शादी हुई थी और साल 2023 में दोनों एक बेटे के मम्मी-पापा बने थे।
क्या है छत्तीसगढ़ शराब घोटाला?
आपको बता दें कि भूपेश बघेल जब राज्य के सीएम थे, उस वक्त यहां पर 3200 करोड़ रुपये का शराब घोटाला सामने आया था। इस स्कैम में कहा गया था कि ' गलत ढंग से अर्जित किए गए रुपये से अधिकारियों ने अपने रिश्तेदारों के नाम पर अवैध रूप से जमीनें खरीदी हैं।'
3200 करोड़ रुपये का शराब घोटाला
भूपेश बघेल के मुख्यमंत्री कार्यकाल (साल 2018-23) के दौरान छत्तीसगढ़ में करीब 3200 करोड़ रुपये का शराब घोटाला सामने आया था, जिसकी शुरुआत साल 2019 से हुई थी। ईडी का कहना है कि 2019 से 2022 तक छत्तीसगढ़ में शराब की अवैध बिक्री हुई, जिसकी काली कमाई से नेताओं और अफसरों ने अपने जेब भरे, इनकी खरीद-बिक्री का कोई ब्योरा नहीं रखा गया।
काली कमाई से अवैध जमीनें भी खरीदी गई
ईडी के मुताबिक ये घोटाला 3200 करोड़ रुपये का है, जो कि भूपेश बघेल की जानकारी में हुआ। जो अफसर और नेता इस स्कैम में शामिल हैं, उन्होंने काली कमाई से अवैध जमीनें भी खरीदी हैं, जिसके बारे में कभी कोई लिखा-पढ़ी नहीं हुई है।
- यह पढ़ें: बेटे की गिरफ्तारी के बाद चर्चा में भूपेश बघेल की संपत्ति, कितनी है छत्तीसगढ़ के पूर्व CM की नेटवर्थ?
- यह पढ़ें: Chaitanya Baghel Profile: शराब घोटाले में गिरफ्तार हुए चैतन्य बघेल, 2100 करोड़ के स्कैम से क्या है कनेक्शन?















Click it and Unblock the Notifications