CG Weather Update: कई जगहों छाया हल्का घना कोहरा, दिन में गर्मी का असर, अब छत्तीसगढ़ में तेजी से बदल रहा मौसम
CG Weather Alert Update Today: छत्तीसगढ़ में बुधवार को मौसम ने अचानक से करवट ली। यहां पर ठंड बढ़ गई है और खास बात यह है कि सुबह के 7 बजे तक इस सर्दी का पहला कोहरा नजर आया।
यही नहीं ठंडी हवाएं चलने की वजह से लोगों को ठंड का एहसास होने लगा है। पूरे छत्तीसगढ़ में बुधवार को इसी तरह सुबह के वक्त मौसम में बदलाव देखा गए। कहीं पर हल्का कोहरा तो कहीं ज्यादा कोहरा देखने को मिला।

दरअसल छत्तीसगढ़ में बुधवार से उत्तर की ओर से ठंडी और शुष्क हवाओं का आगमन शुरू हो गया है। जिसके कारण छत्तीसगढ़ में न्यूनतम तापमान में 3 से 4 डिग्री तक गिरावट होने की संभावना है। वहीं, अधिकतम तापमान में भी 1 से 2 डिग्री तक गिरावट के आसार है।
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के लगभग सभी जिलों में मुख्य रूप से मौसम साफ रहेंगे। बारिश की कोई संभावना नहीं है वहीं, बस्तर संभाग के छोड़ कर अन्य स्थानों पर मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
इसी बीच बुधवार को राजधानी सहित प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहा और प्रदेश के नारायणपुर जिले में तीन मिमी बारिश का आंकड़ा दर्ज किया गया है। वहीं, प्रदेश में सर्वाधिक तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस तिल्दा में, जबकि न्यूनतम तापमान 13.3 डिग्री सेल्सियस बलरामपुर में दर्ज किया गया। इसके अलावा राजधानी समेत छत्तीसगढ़ के कई स्थानों पर अधिकतम व न्यूनतम तापमान सामान्य 6 डिग्री तक अधिक रहा।
छत्तीसगढ़ में बीते दिनों से उत्तर की ओर से सर्द हवाओं का आगमन शुरू हो गया है। इसकी वजह से उत्तरी छत्तीसगढ़ के ज्यादातर हिस्सों में सुबह के समय काेहरा छाए रहने के आसार हैं। जबकि दक्षिणी छत्तीसगढ़ में अभी कोहरे की ज्यादा उम्मीद नहीं दिखाई दे रही हैं।
वहीं, मध्य छत्तीसगढ़ भी सर्द हवाओं की वजह से कोहरा व तापमान गिरने की उम्मीद है।
मौसम विशेषज्ञ संजय बैरागी के जानकारी अनुसार छत्तीसगढ़ के न्यूनतम तापमान में अगले 48 घंटो में 2 डिग्री तक गिरावट होने की संभावना है और इसके बाद तापमान में विशेष परिवर्तन होने की उम्मीद है।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications