अवैध संबंध का ऐसा खेल की पुलिस रह गई हैरान, शारीरिक संबंध बनाते वक्त महिला ने की क्रूरता

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के पाली थाना क्षेत्र में हुए हत्या के एक मामले का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। ग्राम पंचायत पटपरा के उपसरपंच धनसिंह यादव की खेत में फांसी के फंदे पर लटकी हुई लाश मिली थी। हत्या के इस मामले को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर ही सुलझा दिया। पुलिस ने बताया कि अवैध संबंध के चलते हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया है। इस मामले में पुलिस ने गांव के ही एक व्यक्ति, उसकी पत्नी और प्रेमिका को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पेड़ पर लटकी मिली थी लाश

पेड़ पर लटकी मिली थी लाश

घटना शुक्रवार की है जब ग्राम पंचायत पटपरा के ग्रामीणों ने उप सरपंच धन सिंह यादव की लाश गांव के खम्हारझोरखी के पलाश पेड़ की डाल पर फांसी के फंदे में लटकी हुई मिली। हत्या की इस मामले की जानकारी देते हुए पाली टीआई लीलाधर राठौर ने बताया कि घटनास्थल का जायजा लेने पर पहले मामला संदिग्ध लग रहा था। एफएसएल की टीम और डॉग स्क्वायड ने भी घटनास्थल का मुआयना किया था।

पति और दोस्त के साथ मिलकर रची साजिश

पति और दोस्त के साथ मिलकर रची साजिश

इसके बाद मामले में कड़ी दर कड़ी जोड़ते हुए गांव के गुलाब सिंह कंवर, उसकी पत्नी लक्ष्मीन बाई कंवर और महिला मित्र प्रेमिका उर्मिला बाई कंवर को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की गई तो तीनों ने जर्म कबूल और पूरा मामला बताया। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि योजनाबद्ध तरीके से धन सिंह यादव को शारीरिक संबंध बनाने के नाम पर घटनास्थल पर बुलाया था।

शारीरिक संबंध बनाते वक्त की हत्या

शारीरिक संबंध बनाते वक्त की हत्या

गुलाब सिंह की पत्नी लक्ष्मीन बाई के साथ मृतक के पहले से शारीरिक संबंध थे। घटना के दिन भी खुद गुलाब ने प्रेमिका उर्मिला के माध्यम से लक्ष्मीन के साथ संबंध बनाने के लिए धन सिंह को बुलवाया था। इसके बाद शारीरिक संबंध बनाते समय उर्मिला ने धन सिंह के गले को दबाया और लक्ष्मीन बाई ने मृतक के गुप्तांग को क्रूरता पूर्वक दबाया और जान जाने पर उसे घसीटते हुए कीचड़ में ही मुंह के बल दबाते रहे।

पुलिस ने तीनों को किया गिरफ्तार

पुलिस ने तीनों को किया गिरफ्तार

इसके बाद नायलोन की रस्सी को गले में बांध कर पलाश के पेड़ पर फांसी का स्वरूप देने के लिए लटका दिया। पूछताछ में गुलाब सिंह ने बताया कि वह जब सरपंच था, तब मृतक की पत्नी से उसका भी संबंध था। इस बात की जानकारी होने के बाद गुलाब और धन सिंह के बीच रंजिश चली आ रही थी। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल दाखिल किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+