कोरबाः पेड़ पर लटकी थी युवक की लाश तो कुछ दूरी पर पड़ा था लड़की का शव, जांच में जुटी पुलिस

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के रामपुर पुलिस चौकी के गोढ़ी गांव के जंगल से एक युवक और एक युवती की लाश मिलने से हड़कंप मच गया। आशंका जताई जा रही है कि दोनों के बीच प्रेम संबंध था। ग्रामीणों की नजर शव पर पड़ी तो तुरंत पुलिस को जानकारी दी। स्थानीयों लोगों का कहना है कि युवक का शव फांसी पर लटका हुआ था जबकि युवती की लाश जमीन पर पड़ी हुई थी। मृतक लड़की की पहचान 20 वर्षीय नंदिनी श्रीवास के रूप में हुई है जबकि लड़के की पहचान राजेंद्र दास के रूप में की गई है।

korba dead body found of man and girl in jungle

गांव वालों का कहना है कि उन्होंने दोनों को दोपहर करीब एक बजे गोढ़ी जंगल के आसपास सड़क किनारे देखा था। इसके बाद शुक्रवार की शाम को चार बजे दोनों की लाश दिखी। ग्रामीणों ने देखा कि राजेंद्र दास की लाश पेड़ पर लटकी हुई है। वही नंदिनी की लाश लड़के की लाश के कुछ दूर पर पड़ी हुई थी। पुलिस की जांच में ये पता चला कि दोनों कोरबा शहर के पथरीपारा के रहने वाले हैं। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं मौके से एक बाइक भी बरामद की गई है।

इसके अलावा पुलिस ने मृतकों के परिजन को भी जानकारी दे दी है। फिलहाल पुलिस इस मामले में हर केंद्र बिंदू से जांच कर रही है। वहीं मौके से एक भी बाइक भी जब्त की गई है। इसके अलावा पुलिस ने मृतक के परिजनों को भी घटना की जानकारी दे दी है। वहीं इस पूरे मामले पर रामपुर चौकी प्रभारी मयंक मिश्रा का कहना है कि प्रथम दृष्ट्या मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है। लेकिन जब तक जांच पूरी नहीं हो जाती तब तक कुछ कहा नहीं जा सकता।

पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया खुलासा
वहीं छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के ईगल होटल में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा करते हुए पुलिस ने कुल 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को सूचना मिली की ईगल होटल में जिस्मफरोशी का धंधा चल रहा है जिसके बाद पूरी टीम के साथ पुलिस मौके पर पहुंची तब 6 लड़के-लड़कियां आपत्तीजनक हालत में मिले हैं।

इसके अलावा पुलिस ने महिला दलाल और संचालक को भी गिरफ्तार किया है। कुल मिलाकर 8 आरोपी इस मामले में पकड़े गए हैं। मौके से आपत्तीजनक सामान, कैश और मोबाइल बरामद किया गया है। ये पूरी कार्रवाई चकरभाटा पुलिस ने की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+