छत्तीसगढ़ः शादी में बजा डीजे तो दूल्हा और पिता गिरफ्तार, गांव वालों ने की थी शिकायत

कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ के कोण्डागांव जिले के विश्रामपुरी थीनी क्षेत्र के कुम्हारपारा इलाके में हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है, जहां बीते 28 जून की रात तो डीजे पर डांस करने वाले दूल्हा, पिता और डीजे मास्टर को विश्रामपुरी पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। इन तीनों को पुलिस न्यायालय के सामने पेश कर न्यायिक रिमाण्ड में भेज गया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक विश्रामपुरी थाना क्षेत्र के मेघनाथ चक्रधारी के विवाह में 28 जून को डीजे की व्यवस्था की गई थी।

kondagaon groom and his father arrested for dj in marriage

Recommended Video

    Viral Video:न मास्क,न सोशल डिस्टेंसिंग,ऐसे निकाली बारात कि लग गया 50 हजार का जुर्माना|वनइंडिया हिंदी

    इस दौरान 40 से 50 लोग एकत्रित हुए थे। तभी गांव के लोगों ने पुलिस में शिकायत कर दी। शिकायत के बाद मेघनाथ चक्रधारी और उनके बेटे यशकुमार चक्रधारी सभी निर्देशों की अवेहलना करते हुए क्षेत्र के जनमानस के जान को जोखिम में डालते हुए अत्यधिक तेज आवाज में डीजे बजाकर 40 से 50 लोगों के साथ नाच-गाना करवाना पुलिस विवेचना में पाए गए।

    आरोपी यशकुमार चक्रधारी, मेघनाथ चक्रधारी और डीजे संचालक मुकेश नेताम निवासी पेण्ड्रावन के विरूद्ध धारा 188, 269, 270, 186, 34 महामारी अधिनियम की धारा 3 पंजीबद्ध कर गिरफ्तार कर लिया है। इसके अलावा जिला के मर्दापाल थाना क्षेत्र के कड़ेनार गांव में फूड प्वाइजनिंग से मां और बेटी की मौत हो गई है, तो वहीं एक व्यक्ति गंभीर रूप से पीड़ित है। पीड़ित को नारायणपुर के स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए दाखिल किया गया है। वहीं परिवार के 4 लोग अब भी बीमार है, जिनका कोण्डागांव का स्वास्थ्य अमला ने घर पहुंचकर उपचार करना शुरू कर दिया है।

    मामला बीती रात लगभग 2 बजे का बताया जा रहा है। जानकारी अनुसार, मर्दापाल के कड़ेनार निवासी लिबरु के घर पर 5 जुलाई को बोड़ा सब्जी पकाया गया था, जिसे परिवार के सभी सदस्यों ने मिल कर खाया। बोड़ा सब्जी खाने के बाद रात लगभग 2 बजे परिवार के सभी सदस्य बीमार हो गए, जिसके चलते उन्हे नारायणपुर के अस्पताल ले जाया जाने लगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+