जानिए, छत्तीसगढ़ से राज्यसभा जा रहीं रंजीता रंजन की लव स्टोरी, चलाती हैं हार्ले डेविसन !
रायपुर, 30 मई। कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ से लोकसभा की पूर्व सांसद रंजीत रंजन को राज्यसभा प्रत्याशी बनाया गया है। छत्तीसगढ़ के लोगों में इस बात को लेकर बड़ी उत्सुकता है कि प्रदेश का राज्यसभा में प्रतिनिधित्व करने जा रही रंजीत रंजन हैं कौन? तो सबसे पहले जान लीजिये। रंजीत रंजन बिहार की कांग्रेस नेत्री होने के साथ ही जन अधिकार पार्टी लोकतांत्रिक सुप्रीमो पप्पू यादव की पत्नी हैं। वह अपने बेबाकी के लिए जानी जाती हैं। आइये उनके जानते है ,उनके बारे में कुछ दिलचस्प बातें।

अनोखी है पप्पू ,रंजीता की लव स्टोरी
7 जनवरी 1974 को मध्यप्रदेश के रीवा में जन्मीं रंजीता ग्रंथी सिख परिवार की बेटी हैं। बचपन से ही उन्हें टेनिस खेलना पसंद था। उनकी लव स्टोरी भी
इस खेल के कारण परवान चढ़ी। बताते हैं कि 1991 में तत्कालीन आरजेडी नेता और जन अधिकार पार्टी के अध्यक्ष पप्पू यादव पटना के बांकीपुर जेल में बंद थे,तब अक्सर जेल सुपरिटेडेंट आवास से लगे मैदान में क्रिकेट देखा करते थे। इन्ही खिलाड़ियों में से एक लड़के विक्की उनकी दोस्ती हो गई थी।
एक दफा पप्पू यादव ने विक्की के पास रखे एलबम में उसकी बहन रंजीता की तस्वीर देखी। फोटो देखने के बाद ही वह रंजीता को दिल दे बैठे। जेल से छूटने के बाद रंजीता एक टेनिस खिलाडी थी। पप्पू यादव ने जेल से छूटने के बाद उनका पूछा करना शुरू किया,वह हमेशा टेनिस कोर्ट के इर्द गिर्द ही घूमते रहते। जब जान पहचान बढ़ी,तब उन्होंने रंजीता को प्रपोस किया,लेकिन उन्हें असफलता हाथ लगी। दरअसल सिख परिवार से होने के कारण रंजीता शादी के लिए तैयार नहीं थीं। एक समय ऐसा आया जब प्यार में बेबस पप्पू यादव ने ख़ुदकुशी करने की भी कोशिश की थी, हालाकिं बाद में बाद बन गई और दोनों ने शादी कर ली।
Recommended Video

एक नजर सियासी करियर पर
गौरतलब है कि मधेपुरा से सांसद और जन अधिकार पार्टी के मुखिया पप्पू यादव ने साल 1994 में पप्पू यादव और रंजीता रंजन से शादी की थी। शादी के एक साल बाद 1995 में रंजीता ने पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ा ,लेकिन वह चुनाव में वह हार गई थी। उन्होंने इसके बाद साल 1999 में पप्पू यादव के लिए चुनाव प्रचार की कमान संभाली। उसके बाद 2004 में कांग्रेस की टिकट से सुपौल लोकसभा सीट से चुनाव हार गई। रंजीता रंजन ने एक बार फिरइसी सीट से 2014 के कांग्रेस की तरफ से लोकसभा चुनाव लड़ा ,इस बार जीतकर सांसद बनी। अब कांग्रेस छत्तीसगढ़ से उन्हें राज्यसभा भेज रही हैं।

स्पोर्टस बाइक का है शौक, चलाती हैं हार्ले डेविडसन
कांग्रेस नेत्री रंजीता रंजन राजनीति और टेनिस के अलावा स्पोर्टस बाइक की भी शौकीन हैं। उनको हार्ले डेविडसन बाइक चलाना पसंद है। वह साल 2014 में हार्ले लेडीज क्लब की सदस्य भी थीं । रंजीता रंजन साल 2016 में महिला दिवस के मौके पर अपनी हार्ले डेविडसन बाइक ड्राइव करते हुए संसद पहुंची थीं। इनका यह अंदाज़ लोगो के बीच बेहद चर्चाओं में रहा। बताया जाता है कि उनका स्पोर्टस बाइक का शौक पुराना है, उन्होंने हार्ले डेविडसन 2015 में खरीदी थी।

बेटा है क्रिकेटर
रंजीता रंजन और पप्पू यादव सियासत के माहिर खिलाड़ी है, तो उनके बच्चे भी कोई कम नहीं। उनकी दो संतान है। बेटी की नाम प्रकृति रंजन है,जो दिल्ली में रहकर पढ़ रही हैं। वहीं उनके उनके बेटे सार्थक रंजन क्रिकेटर हैं। यह बात काफी कम लोग जानते हैं कि सार्थक रंजन एक शानदार आलराउंडर हैं और दिल्ली अंडर-19 क्रिकेट टीम के उपकप्तान भी रह चुके हैं। पप्पू और रंजीता को इस बात की पूरी उम्मीद है कि उनका एक दिन टीम इंडिया के लिए खेलेगा।












Click it and Unblock the Notifications