छत्तीसगढ़ः कवर्धा में बारिश के दौरान बिजली गिरने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले के पांडातराई थाना क्षेत्र के चारभाठा गांव में दिल दहले देने वाली घटना घटित हुई, जहां बिजली गिरने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक नाबालिग लड़की के साथ दो महिलाएं शामिल हैं। ये तीनों शादी के समारोह से लौट रही थीं। तभी तेज बारिश होने लगी तो सभी पेड़ के नीचे खड़े हो गए। इस दौरान हादसा हो गया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों को अस्पताल ले गई, जहां चिकित्सकों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।

kawardha three people died due to thunderstorm

प्राप्त जानकारी के मुताबिक सेवरी चंद्रवंशी, नंदिनी चंद्रवंशी और 16 वर्षीय किशोरी तीनों पास के ही गांव में एक रिश्तेदार के घर शादी समारोह में शामिल होने के लिए गए थे। फिर वहां से शाम को करीब साढ़े 6 बजे गांव लौट रही थीं। इसी दौरान अचानक तेज बारिश होने लगी। बारिश से बचने के लिए तीनों गांव से कुछ दूर एक पेड़ के नीचे खड़ी हो गईं। उसी बीच वज्रपात होने से तीनों गिर गईं।

बिजली गिरने से तीनों बेहोश होकर वहीं गिर पड़ीं। थोड़ी देर बाद जब बारिश कम होने पर आसपास के ग्रामीण उधर से निकले। उन्होंने तीनों को पेड़ के नीचे बेहोश पड़े देखा तो परिजनों को घटना की सूचना दी। जानकारी मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। तीनों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए, लेकिन बचाया नहीं जा सका। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+