देखें VIDEO: लॉकडाउन में मिली मुफ्त की शराब तो सड़क पर टूट पड़े लोग, बोतलों से भरा हुआ ट्रक पलटा

कवर्धा। प्रदेश में कोरोना वायरस के बढ़ते असर को देखते हुए लॉकडाउन है। ऐसे में लोग अपने घरों में कैद हैं। संक्रमण के डर से लोगों का बाहर निकलना कम हो गया है। लेकिन कवर्धा के इस घटना ने बता दिया कि लोग मुफ्त की शराब लेने के लिए कितना तेज हैं। दरअसल, कवर्धा जिले में शराब से भरा एक ट्रक पलट गया और जब तक पुलिस हादसे की सूचना पाकर मौके पर आती, उससे पहले स्थानीय लोग शराब लूटने के लिए दौड़ पड़े।

टायर फटने से ट्रक पलटा

टायर फटने से ट्रक पलटा

मुफ्त की शराब के लिए भीड़ ऐसी टूटी कि पुलिस को इसे तितर-बितर करने के लिए लाठियां तक भांजनी पड़ गई। अब शराब की लूट का ये वीडियो सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रहा है। पूरा मामला कवर्धा के रायपुर-जबलपुर नेशनल हाईवे का है, जहां अचानक टायर फटने की वजह से शराब से भरा एक ट्रक पलट गया।

सड़क पर बिखर गईं शराब की बोतलें

सड़क पर बिखर गईं शराब की बोतलें

हादसे में ट्रक ड्राइवर को गंभीर चोटें आई हैं। दुर्घटना के बाद उसे इलाज के लिए नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस बीच बताया गया कि ट्रक में 250 पेटी शराब लोड थी। हाईवे पर ट्रक के पलटने के बाद शराब की पेटियां सड़क पर छितरा गईं। इसकी जानकारी मिलते ही आसपास के गांव के लोगों में शराब की बोतलें लूटने की होड़ मच गई।

Recommended Video

    Chhattisgarh : kawardha में शराब से भरा ट्रक पलटा, बोतल लूटने टूट पड़ी भीड़ | वनइंडिया हिंदी
    पुलिस मौके पर पहुंची

    पुलिस मौके पर पहुंची

    सड़क किनारे शराब की बोतलें लूटने के लिए ग्रामीण एक-दूसरे पर टूट रहे थे। इसी दौरान स्थानीय लोगों में से किसी ने ट्रक पलटने की सूचना कोतवाली पुलिस को दे दी। लेकिन पुलिस जब घटनास्थल पर पहुंची तो वहां लोगों की भीड़ शराब लूटने में जुटी हुई थी। पुलिस के आने से पहले ही बड़ी संख्या में ग्रामीण शराब की बोतलें लेकर चलते बने।

    पुलिस के आने पर भी लोग बोतल लेकर भागते रहे

    पुलिस के आने पर भी लोग बोतल लेकर भागते रहे

    पुलिसवालों को देखकर भी ग्रामीणों का उत्साह कम नहीं हुआ था। अब पुलिस मामले की जांच कर यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि ट्रक से शराब की कितनी बोतल लूटी गई।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+