Kawardha Chunav Result 2023: कवर्धा के विधायक बने विजय शर्मा, मंत्री मोहम्मद अकबर हारे चुनाव

Kawardha Election Result: छत्तीसगढ़ की कवर्धा विधानसभा सीट से भूपेश बघेल सरकार के दिग्गज मंत्री मोहम्मद अकबर चुनाव हार गए हैं। उन्हें भाजपा के हिंदूवादी नेता विजय शर्मा ने बड़े अंतर से हराया है।

kawardha seat

छत्तीसगढ़ कवर्धा विधानसभा सीट पर सभी की नजर रही है। 2018 के पिछले चुनाव कांग्रेस के मोहम्मद अकबर ने जीता था। यह विधानसभा सीट राज्य की हाई प्रोफाइल विधानसभा सीटों में शामिल है।

पिछले चुनाव में वरिष्ठ कांग्रेस नेता और छत्तीसगढ़ के कद्दावर मंत्री मोहम्मद अकबर ने केवल 60 वोट के साथ जीत हासिल की थी। इस बार भाजपा के प्रदेश महामंत्री विजय शर्मा उनके खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। ज्ञात हो कि कवर्धा इसलिए भी खास है,क्योंकि यह छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम डॉ रमन सिंह का गृह जिला भी है।

7 नवंबर 2023 को पहले फेज में ही कवर्धा विधानसभा सीट पर वोटिंग हुई थी, इस सीट पर 74.83% मतदान हुआ था। यह भी जानना बेहद जरूरी है कि मोहम्मद अकबर प्रदेश के इकलौते मुस्लिम विधायक है,जो कवर्धा सीट से चुनाव जीते थे। मोहम्मद अकबर भूपेश बघेल सरकार में मंत्री पद कार्यरत हैं। साल 2021 में कवर्धा में हुए भगवा ध्वज विवाद के बाद मोहम्मद अकबर के विरुद्ध भाजपा ने हिंदुत्व का मुद्दा उठाया था। धार्मिक विवादों से निपटने के लिए मोहम्मद अकबर कवर्धा सर्व धर्म का सम्मान नीति अपनाते नजर आये थे। वह लगातार मंदिर, शिवालयों में पूजा करते दिखाई दे रहे थे।

यह भी पढ़ें Chhattisgarh Election: छत्तीसगढ़ में मतगणना की तैयारियां पूरी, कवर्धा का परिणाम करवाएगा लंबा इंतजार,जानिए वजह

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+