गर्भवती पत्नी को बिना कपड़े के एक महीने तक जानवरों के साथ बांधकर रखा, टीम ने किया रेस्क्यू

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के सिकसोड़ थाना के गांव सरगीकोट में एक ऐसी महिला की दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां महिला के पति ने उसे घोर यातनाएं दीं। पति ने अपनी गर्भवती पत्नी को उसने जानवरों के कोठे में बिना कपड़े के बेड़ियों में जकड़कर रखा था। इस दौरान जब बच्चा हुआ, तब खूब बारिश हो रही थी, जिसके कारण कीचड़ फैल गया था और महिला और बच्चा इसी हाल में पड़े रहे।

kaknker husband tied pregnant wife with animal

बर्बरता यहीं नहीं रुकी, आदमी ने इस बच्चे का सौदा भी कर लिया गया था। महिला के प्रसव के करीब डेढ़ माह बाद जब घटना की जानकारी महिला बाल विकास विभाग को मिली, तो टीम रेस्क्यू के लिए गई। जहां से महिला को छुड़ाया गया। मां और बच्चे दोनों को अस्पताल भेजा गया।

सरगीकोट की 30 साल की महिला बजाय मंडावी को करीब सालभर पहले उसका पति धनीराम मंडावी मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण उसके मायके छोड़ आया था। महिला के तीन बच्चे हैं, जो पति के पास हैं।

इसी वर्ष जुलाई में मायके वालों को पता चला कि वह गर्भवती है। उसे लेकर पति के पास पहुंचे। पति ने पत्नी के गर्भ में पल रहे बच्चे को अपना मानने से इनकार कर दिया। इसे लेकर गांव में बैठक हुई।

दबाव में पति, पत्नी को रखने को तैयार तो हुआ। फिर उसे घर लाकर उसने घर के पीछे गाय के कोठे में उसे जंजीरों से जकड़ दिया। उसके कपड़े उतार दिए, ताकि वो कहीं भाग न सके। महिला को इलाज के लिए बिलासपुर के सेंदरी भेजा गया है। विभाग ने पुलिस को पति पर कार्रवाई के लिए रिपोर्ट भेजी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+