‘काका अभी जिंदा है', छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने कहा- रमन चाइना माल है जिसकी कोई गारंटी नहीं
Chhattisgarh Election 2023: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दीपावली के एक दिन पहले शनिवार को राजिम पहुंचे। यहां सर्कस ग्राउंड में चुनावी सभा को संबोधित किया।
इस दौरान मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि कका अभी जिंदा है। मुख्यमंत्री के इतना कहते ही मौजूद भीड़ ने न केवल जमकर तालियां बजाई बल्कि मुख्यमंत्री की हां में हां मिलाते हुए कहने लगे कका अभी जिंदा है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि पंडित श्यामाचरण शुक्ल ने किसान के खेतों के पानी के लिए अपने जीवन में काफी सफल प्रयास किए। वे कहते थे कि किसान सुखी रहेंगे तो देश खुशहाल होगा।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि हमने भी सोचा कि किसानों को उनके ऊपज का उचित मूल्य मिल जाए तो लोगों के लिए ऐसा ही रोजगार पैदा हो जाएगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के 15 साल और हमारी सरकार के 5 साल के काम को ध्यान रखना है।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह पर हमला बोलते हुए कहा कि रमन सरकार ने किसानों को लूटने का काम किया है। बोनस तक नहीं दिया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आगे कहा कि अब रमन की गारंटी की कोई गारंटी नहीं है। रमन चाईना माल हैं जिसकी कोई गारंटी नहीं।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि 35 किलो मिलने वाला चावल को 7 किलो कर दिया। एक तरह से रमन चरकट्टा भाई हैं जिन्होंने बहनों से राशन कार्ड वापस ले लिया। आदिवासी भाइयों को जर्सी गाय देने की बात इन्होंने कही थी।
गाय तो दूर एक बछड़ा भी नहीं दिया। कहा कि अब रमन की गारंटी नहीं चल रही तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गारंटी दे रहे है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी की भी कोई गारंटी नहीं है क्योंकि वे पहले भी कह चुके थे कि हर किसी के खाते में 15 लाख रूपए आएगा, देश का कालाधन वापस होगा पर किसी के खाते में पैसे नहीं आए।












Click it and Unblock the Notifications