कबीरपंथ के धर्मगुरु प्रकाशमुनि हैं कांग्रेस से नाराज, जानिए क्यों

कबीरपंथ के धर्मगुरु प्रकाशमुनि हैं कांग्रेस से नाराज ,जानिए क्यों

रायपुर, 31 जनवरी। कबीरपंथ के धर्मगुरु प्रकाशमुनि साहेब के रायपुर स्थित मकान और आश्रम के एक हिस्से में कथित तौर पर एक प्रभावशाली कांग्रेस नेता की तरफ से कब्जा किये जाने के बाद प्रदेश में सियासत बेहद गर्म हो गई। हालात यहां तक पहुचे कि प्रकाश मुनि ने सोशल मीडिया पर लिखा, कि "मुझे इस बदमाशी के कारण कांग्रेस पसंद नहीं है।"बहरहाल छत्तीसगढ़ के एक बड़े वर्ग में अपनी धर्मगुरु के तौर पर अपनी पहचान रखने वाले व्यक्ति का कांग्रेस के प्रति खुलकर नाराजगी व्यक्त करना भाजपा के लिए बड़ा मौका बनाकर उभरा है।

ढेबर परिवार पर लगे आरोप ,भाजपा ने साधा निशाना

ढेबर परिवार पर लगे आरोप ,भाजपा ने साधा निशाना

राजधानी रायपुर के कटोरा तालाब स्थित कबीरपंथ के संत श्री प्रकाशमुनि साहब और एक निर्माणाधीन भवन के बीच एक गली थी, इस सड़क पर एक प्रभावशाली कांग्रेस नेता का नया घर प्रकाश मुनि साहब के घर के बेहद करीब आ गया है। बताया जा रहा है, इसी आधार पर प्रकाश मुनि के आवास के एक हिस्से में कब्जा कर लिया गया है। जमीन पर कब्जे का प्रयास और छज्जा निर्माण को लेकर विवाद बढ़ने पर प्रकाश मुनि समर्थकों ने रायपुर के महापौर और कांग्रेस नेता एजाज ढ़ेबर परिवार के खिलाफ अवैध निर्माण की सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

कांग्रेस के एक नेता के एक बड़े संत के घर पर कब्जा करने की खबर पर प्रदेश में सियासत गरम हो गई है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कहा है कि संत श्री प्रकाशमुनि नाम साहेब के आश्रम के ऊपर अवैध कब्जा करने वाले कांग्रेस नेता पर तत्काल कार्रवाई की जानी चाहिए और गांधीवाद के नाम पर ढ़कोसला करने वाली कांग्रेस को अपने उस नेता को फौरन कांग्रेस से बाहर करना चाहिए।

किसान मोर्चा ने भी जताई नाराजगी

किसान मोर्चा ने भी जताई नाराजगी

इधर पूरे मामले को लेकर कांग्रेस की तरफ से कोई प्रतिक्रिया सामने नही आई है, जबकि संयुक्त किसान मोर्चा के अध्यक्ष अनिल दुबे ने कहा है कि सत्ता के अहंकार में कांग्रेसी आपा खो रहे हैं। कबीरपंथ के संत श्री प्रकाश मुनि के निवास सिविल लाइन पर अवैध निर्माण की कोशिश की गई है। जो दुर्भाग्य जनक है इसका विरोध दर्ज करते हैं। प्रशासन ने हस्तक्षेप किया है। परंतु अवैध निर्माण तोड़ा जाए और प्रकाश मुनि को संरक्षण दिया जाए।अवैध निर्माण करने वाले की गिरफ्तारी की मांग मुख्यमंत्री से की है।

थाने पहुंचा मामला

थाने पहुंचा मामला

शनिवार को प्रकाश मुनि साहब ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक पोस्ट किया। इसमें उनके घर की छत पर अतिक्रमण की तस्वीर थी। इसके साथ उन्होंने लिखा, रायपुर में मेरे घर के किचन की छत पर एक कांग्रेस नेता द्वारा बालकनी लगाई जा रही है। मना करने पर गाली गलौज होती है। मुझे इस बदमाशी के कारण कांग्रेस पसंद नहीं है। इस खबर के बाद कबीर पंथ के अनुयायी भड़क गए हैं। किसान नेता योगेश तिवारी, प्रकाश मुनि के परिजन व अनुयाई सिविल लाइन थाने पहुंचे और लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अभी मामला दर्ज नहीं किया है। लेकिन विवाद के और बढ़ने की संभावना को देखते हुए राजनीतिक हस्तक्षेप के प्रयास शुरू हो गए हैं।

प्रदेश के सियासी गणित में है दामाखेड़ा गद्दी की दखल

प्रदेश के सियासी गणित में है दामाखेड़ा गद्दी की दखल

गौरतलब है कि दामाखेड़ा गुरु गद्दी के प्रमुख प्रकाश मुनि नाम साहब कबीर पंथियों के धर्मगुरु हैं। छत्तीसगढ़ में कबीर पंथ को मानने वालों की तादाद काफी है। 1967 में जन्मे प्रकाश मुनि 1990 में गद्दीनशीन हुए । वह दामाखेड़ा के 15वे वंशगद्दी आचार्य हैं। पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह के ग्रह क्षेत्र कवर्धा यानि कबीरधाम में कबीर पंथ का सर्वाधिक प्रभाव है ,इसके अलावा प्रदेश में करीब 11 विधानसभा सीटों पर कबीरपन्थियो का प्रभाव है।इसी कारण से कोई भी राजनीतिक दल दामखेड़ा में जरूर सिर झुकाता है।

यह भी पढ़ें 2023 में छत्तीसगढ़ फतह करने भाजपा ने अभी से शुरू की तैयारी ,बड़े नेताओं की बैठक में बनी खास रणनीति

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+