जया किशोरी के प्रवचन में जाने का दिया था आदेश, सीएम भूपेश ने तहसीलदार को हटाया

सीएम भूपेश बघेल को गुरुवार को अपने धमतरी प्रवास के दौरान शिकायत मिली कि कुरुद में बीईओ ने शिक्षकों को भागवत सुनने के लिए निर्देश जारी किया था।

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भागवत कथा में शामिल होने का आदेश जारी करने वाले तसीलदार के खिलाफ बड़ा एक्शन किया है। सीएम भूपेश बघेल ने शिक्षकों को जया किशोरी की भागवत कथा में शामिल होने का निर्देश जारी करने के मामले में मगरलोड तहसीलदार को हटा दिया है,जबकि दूसरी तरफ बीईओ को निलंबित कर दिया है।

JAYA KISHORI BHUPESH BAGHEL

मिली जानकारी के मुताबिक 7 से 13 जनवरी तक भाजपा के वरिष्ठ नेता और कुरूद विधायक अजय चंद्राकर की अगुवाई में वैश्विक महामारी कोरोना से दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए श्रीमद् भागवत गीता ज्ञान कथा का आयोजन किया गया है,जिसमे विश्व विख्यात भागवत कथा प्रवक्ता जयकिशोरी प्रवचन दे रही हैं।

Recommended Video

    Jaipur में 'ठाकुरजी' की दुल्हन बनी पूजा, भगवान से शादी का क्यों लिया फैसला | वनइंडिया हिंदी *News

    सीएम भूपेश बघेल को गुरुवार को अपने धमतरी प्रवास के दौरान शिकायत मिली कि कुरुद में बीईओ ने शिक्षकों को भागवत सुनने के लिए निर्देश जारी किया था। धमतरी में अधिकारियों की समीक्षा बैठक के दौरान मिली इस शिकायत पर सीएम भूपेश बघेल ने काफी नाराज़ हुए और डीईओ को निर्देश दिया कि BEO को फ़ौरन हटा दें। इससे पूर्व मगरलोड तहसीलदार की शिकायत मुख्यमंत्री को मिली थी, जिसके बाद सीएम ने तहसीलदार को हटाने का निर्देश दिया था। कुरूद में पूर्व मंत्री और भाजपा विधायक अजय चंद्राकर की तरफ से आयोजित जया किशोरी के भागवत कथा को सुनने के लिए BEO ने शिक्षकों को निर्देश जारी किया था।​​​​​​

    यह भी पढ़ें भेंट मुलाकात के तहत सिहावा पहुंचे सीएम भूपेश, किया करोड़ों के विकास कार्यों का लोकार्पण

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+