दो युवकों ने प्यार के बाद की समलैंगिक शादी, अब एक ने लगाया दूसरे पर रेप का आरोप
जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के कुनकुरी थाना क्षेत्र में एक अजब प्रेम की गजब कहानी का मामला प्रकाश में आया है, जहां एक लड़के ने दूसरे लड़के पर यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। दोनों लड़के एक-दूसरे से प्रेम करते थे। फिर दोनों ने आपस में शादी कर ली। लेकिन शादी के कुछ साल बाद ही दोनों अलग हो गए और अब जो लड़का पत्नी के रूप में रहता था, उसने अपने पति यानी की दूसरे युवक पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस ने आरोपित युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

पहले किया प्यार फिर दोनों ने की शादी
पत्नी के तौर पर रह रहे युवक ने आरोप लगाया है कि नारायणपुर थाना क्षेत्र निवासी 22 वर्षीय युवक सत्यनारायण यादव 2018 में स्कूल में उसके साथ पढ़ता था। इसी बीच दोनों एक दूसरे के दोस्त बन गए। इसके बाद उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई। आरोपित सत्यनारायण जुलाई में उसे अपने घर ले गया। साल 2019 में सत्यनारायण ने उससे शादी कर ली।

महिलाओं की तरह कपड़ा पहनने का बनाता था दबाव
वह हमेशा पीड़ित को पत्नी की तरह रखता था। वो उसे हमेशा महिलाओं के कपड़े पहनने को कहता था। एक पत्नी की तरह ही घर के पूरे काम-काज कराता ता। सत्यनारायण पीड़ित को घर से बाहर भी निकलने नहीं देता था। पीड़ित ने बताया कि सत्यनारायण ने उसे जान से मारने की भी धमकी दी थी। वहीं घर से भागने पर तंत्र-मंत्र कर उसे खत्म कर देने की भी बात कही थी।

पीड़ित ने लगाया रेप करने का आरोप
इसी डर के चलते पीड़ित ने उसकी पत्नी के रूप में रहना शुरूकर दिया। लेकिन इसी वर्ष अप्रैल में मौका पाते ही पीड़ित युवक वहां से भाग निकला। पीड़ित ने बताया कि वह घर पंहुचने के बाद भी तंत्र-मंत्र की बात से डरा हुआ था। घर में रहते हुए तीन महीने बीत जाने के बाद भी जब युवक को कुछ नहीं हुआ तो उसे तंत्र मंत्र की बात झूठी लगी। इसके बाद पीड़ित ने मंगलवार को कुनकुरी थाने में सत्यनारायण के खिलाफ केस दर्ज करा दिया। पुलिस सत्यनारायण के खिलाफ धारा 377 का मामला दर्ज कर लिया है।












Click it and Unblock the Notifications