प्रेमिका को मार कर प्रेमी पहुंच गया थाने फिर बोला- परेशान करती थी इसलिए मार दिया

जांजगीर। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में महिला की हत्या मामले में पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दावा किया है कि प्रेमी ने ही अपनी प्रेमिका की हत्या कर दी। इसके बाद शव को घर में ही छोड़ पुलिस थाने चला आया। आरोपित का नाम संदीप चौधरी बताया जा रहा है। जबकि मृतका की पहचान मीना बघेल के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपित की निशानदेही पर महिला का शव भी बरामद कर लिया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। जानकारी के मुताबिक महिला शादीशुदा थी।

janjgir chapa boyfriend did murder of his girlfriend

आरोपी संदीप चौधरी के थाने में सरेंडर करने के बाद पुलिस उसके किराये के मकान जगदल्ला मोहल्ला पहुंची। मकान में बाहर से ताला लगा हुआ था। पुलिस ने ताला खोलकर अंदर प्रवेश किया तो बाथरूम में महिला की लाश मिली। सूत्रों के मुताबिक आरोपित ने पुलिस को बताया कि महिला ने उसे परेशान कर रखा था, जिसके चलते उसने इस वारदात को अंजाम दिया।

बताया जा रहा है कि बीते रविवार से ही महिला उसके मकान में आ गई थी। वारदात को अंजाम देने के बाद बुधवार की सुबह आरोपित ने पुलिस थाने में समर्पण किया। बता दें कि तीन दिन पहले भी जांजगीर में इसी तरह की वारदात को अंजाम दिया था। इस वारदात में प्रेमिका से मिलने गांव जा रहे युवक की हत्या कर दी थी। इस मामले में आरोपित लड़की का पूर्व प्रेमी व उसके साथी थी।

पुलिस के मुताबिक नगरदा थाना क्षेत्र के उमरेली निवासी शंकर सारथी का ग्राम बहेरा की एक युवती से प्रेम प्रसंग था। लेकिन कुछ माह पूर्व पुष्पेन्द्र कुमार कंवर (19) का भी उसी युवती से प्रेम प्रसंग हो गया। इसी बात को लेकर शंकर नाराज था। इसके बाद बीते 4 सितंबर को मौका देखकर शंकर ने पुष्पेन्द्र की हत्या कर दी। इस मामले में 3 अपचारी बालकों का उसने सहयोग लिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+