Janjgir Champa Result LIVE: छत्तीसगढ़ में भाजपा को झटका, नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल चुनाव हारे

Janjgir Champa election result 2023 News Updates: छत्तीसगढ़ में भले ही बीजेपी सरकार बनाने जा रही हो लेकिन विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल चुनाव हार गए है। जांजगीर चांपा विधानसभा सीट से कांग्रेस के दिग्गज नेता व्यास कश्यप ने नारायण चंदेल को चुनाव हराया है।

जांजगीर चांपा विधानसभा सीट में नेता प्रतिपक्ष और भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता नारायण चंदेल का मुकाबला यहां कांग्रेस के पुराने नेता व्यास कश्यप से है‌। नारायण चंदेल के पक्ष में प्रचार के लिए खुद आलाकमान ने मोर्चा संभाला था।

Janjgir Champa Election Result 2023

छत्तीसगढ के मध्य में स्थित होने के कारण जांजगीर-चांपा को छत्तीसगढ़ का हृदय कहा जाता है। ये जांजगीर कलचुरी वंश के महाराजा जाज्वल्य देव की नगरी है। 17 नवम्बंर को हुए चुनाव में जांजगीर-चांपा सीट में लगभग 68.63 प्रतिशत लोगों ने वोट डाला है।

जांजगीर-चांपा विधानसभा सीट की बात करें तो इस सीट को कांग्रेस का गढ़ कहा जाता है। इस सीट पर 1 बार उपचुनाव समेत अब तक कुल 16 बार चुनाव हुए हैं। जिनमें से 11 बार कांग्रेस ने जीत हासिल की। पिछले चुनाव में इस सीट से भारतीय जनता पार्टी के नारायण चंदेल ने 4188 वोटों से जीत दर्ज की है। उन्होंने कांग्रेस से मोतीलाल देवगन को पराजित किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+