पेशे से मिस्त्री काम करने वाले फूलचंद का माइकल जैक्सन डांस हुआ वायरल, देखें मनमोहक डांस स्टेप
जांजगीर। सोशल मीडिया पर इन दिनों रातों-रात स्टार बनने का ट्रेंड चल गया है। हाल ही में छत्तीसगढ़ के सहदेव को सोशल मीडिया ने देश का लोकप्रिय स्टार बना दिया है। वहीं छत्तसीगढ़ के जांजगीर जिले के गोदना गांव के रहने वाले सख्स को लोगों ने फेमस कर दिया है। 40 वर्षीय फूलचंद मंझवार का इंटरनेट पर माइकल जैक्सन की तरह डांस करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर फूलचंद मंझवार को लोगों ने देसी माइकल जैक्सन का नाम दिया है।

रातों-रात फूलचंद मिस्त्री बने देसी माइकल जैक्सन
वीडियो वायरल होने के बाद फूलचंद से अब लोग मिलने आ रहे हैं। फोटो खिंचवा रहे हैं। वायरल वीडियो के बारे में फूलचंद ने बताया कि यह वीडियो पिछले सप्ताह का है। गांव में गणेश विसर्जन के दौरान उन्होंने ये डांस किया था। गांव के बच्चों ने जिद की तो करीब 10 साल बाद उन्होंने इस तरह डांस किया है। इसी दौरान किसी ने मोबाइल से फूलचंद के डांस स्टेप को रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया और अब वह रातों-रात डांसिंग सेंसेशन बन चुके हैं।

करीब 10 साल बाद किया डांस
फूलचंद ने बताया कि अपने बचपन में उन्होंने माइकल जैक्सन के कुछ डांस वीडियो टीवी पर देखा था। तभी से वह जैक्सन को अपना गुरु मानते हैं। अपने डांसर बनने की कहानी को लेकर फूलचंद ने बताया कि वो स्कूल के दिनों में घर पर व्यायाम किया करते थे। इस कसरत के दौरान उनके डांस मूव को घरों के लोग छिप-छिप कर देखा करते थे। उन्हें फूलचंद का व्यायाम थोड़ा अजीब लगता था जैसे कि वो डांस कर रहे हों।

बचपन से करते थे प्रैक्टिस
ये बात पूरे गांव में फैल गई और इसकी जानकारी फूलचंद को हो गई। इसके बाद लोगों के अच्छी प्रतिक्रिया मिलने पर फूलचंद ने व्यायाम में डांस स्टेप भी जोड़ दिया और फिर माइकल जैक्सन के डांस स्टेप की प्रैक्टिस करने लगे।
वायरल हुआ डांस वीडियो
फूलचंद ने बताया कि उनके डांस की शुरुआत तब हुई जब वो 17 या 18 साल के थे। इस दौरान वह गांव में होने वाली छोटी-छोटी प्रतियोगिताओं में भी जाते थे। वह शहर में होने वाली प्रतियोगिताओं में जाना चाहते थे, लेकिन तब उनके पास उतने पैसे नहीं होते थे।












Click it and Unblock the Notifications