CG News: जगदलपुर सीट पर दो पूर्व मेयर में सीधा मुकाबला, भाजपा कांग्रेस का ग्रामीण वोटर बिगाड़ सकते हैं समीकरण

CG Election 2023: विधानसभा चुनाव का शंखनाद हो चुका है। सोमवार को नाम वापसी के बाद अब जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र से कुल 11 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। बताया जाता है कि 11 प्रत्याशियों के मैदान में होने के बावजूद भाजपा व कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला होने के आसार हैं।

जबकि बाकी 9 उम्मीदवार केवल विधानसभा चुनाव में अपनी उपस्थिति भर दर्ज करवा पाएंगे। मालूम हो कि जगदलपुर सीट से भाजपा ने पूर्व महापौर किरण देव को चुनावी मैदान में उतारा है, जबकि कांग्रेस ने भी पूर्व महापौर जतिन जायसवाल पर दांव खेला है। इन हालातों में दोनों के बीच कांटे की टक्कर होने की संभावना है।

BJP Former Mayor Kiran Dev,

भाजपा के पूर्व महापौर किरण देव साल 2009 से 2014 तक शहर की सरकार के सर्वोच्च पद पर आसीन रहे, जबकि कांग्रेस के पूर्व महापौर ने 2014 से 2019 तक शहर की सरकार संभाली।

इस दौरान हालांकि दोनों ही महापौर रहते हुए उल्लेखनीय कार्य नहीं कर पाए, लेकिन शहर में दोनों की अच्छी साख मानी जाती है। जतिन जहां शुरू से ही कांग्रेसी परिवार से संबद्ध हैं, वहीं किरण भी दशकों से भाजपा में राजनीति करते रहे हैं।

इन हालातों में जहां शहर में मतदाताओं के बीच असमंजस की स्थिति बनी हुई है कि आखिर किसे समर्थन दिया जाना चाहिए, लेकिन इस बात को लेकर भी मतदाताओं ने सवाल उठाए हैं कि दोनों ही प्रत्याशियों ने महापौर रहते हुए शहर के लिए क्या उल्लेखनीय कार्य किया है। मतदाता इस बात का विश्लेषण करने में जुटे हुए हैं।

दरअसल भाजपा के महापौर रहे किरण देव के कार्यकाल में शहर में कई बड़े प्रोजेक्ट शुरू किए गए थे, जिन्हें पूरा भी किया गया, लेकिन कांग्रेस के महापौर रहे जतिन जायसवाल ने मूलभूत सुविधाओं पर ही अपना फोकस बनाए रखने की बात कही थी। इन परिस्थितियों में मतदाताओं के बीच उहापोह मची हुई है कि वे किसे अपना समर्थन दें। दूसरी तरफ भाजपा समर्थकों का ये कहना है कि कांग्रेसी महापौर के कार्यकाल में सभी प्रोजेक्ट बंद कर दिए गए हैं।

दूसरी तरफ कांग्रेस समर्थक ये कह रहे हैं कि जिन बड़े प्रोजेक्ट्स का दावा भाजपा प्रत्याशी कर रहे हैं, उनमें बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हुआ है। इसके चलते भाजपा प्रत्याशी के खिलाफ कांग्रेस प्रत्याशी नगर निगम में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए जनसमर्थन जुटाने की कोशिश कर रहे हैं।

इन सबके बीच जहां ग्रामीण क्षेत्रों के लिए दोनों ही प्रत्याशी नए हैं। चूंकि महापौर रहने के दौरान उन्होंने अपना फोकस केवल शहर पर रखा। ऐसे में उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों की तरफ कभी ध्यान ही नहीं दिया। ऐसे में ग्रामीण क्षेत्रों में दोनों ही प्रत्याशियों को अपना सिक्का जमाने के लिए खासी मेहनत करनी पड़ रही है।

मालूम हो कि जगदलपुर विधानसभा सीट से भाजपा व कांग्रेस के अलावा आम आदमी पार्टी से नरेंद्र भवानी, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जोगी से नवनीत चांद, बहुजन समाज पार्टी से संपत कश्यप, राष्ट्रीय जनसभा पार्टी से विरेंद्र वैध, आजाद जनता पार्टी से सरिता सिंह, सर्व आदि दल से डॉ. सुरेंद्र चालकी के साथ अब्दुल कय्यूम, विपिन कुमार तिवारी व सुभाष कुमार बघेल ने निर्दलीय पर्चा भरा है।

कुल मिलाकर जगदलपुर में स्थिति ये बनी हुई है कि आखिर किन परिस्थितियों में मतदाता किसके साथ जाएं। 7 नवंबर को होने वाले मतदान में इस बात का फैसला मतदाता ईवीएम में दर्ज कर देंगे, जिसके बाद 3 दिसंबर को जनादेश जारी होने के बाद मतदाताओं ने किसे अपना समर्थन दिया है, इसका खुलासा भी हो जाएगा।

संवाद सूत्र: ऋषि भटनागर, जगदलपुर/छत्तीसगढ़

यह भी पढ़ें- CG Election: बस्तर में रैली कर योगी और रवि किशन बनाएंगे बीजेपी के लिए माहौल, ये है कांग्रेस की जवाबी तैयारी '

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+