रायगढ़ में है माही का जबरा फैन, जिसने अपनी शादी कार्ड पर छपवाई महेंद्र सिंह धोनी की तस्वीरें

MS Dhani Fan: धोनी के फैन दीपक पटेल का कहना है कि वह बचपन से ही महेन्द्र सिंह धोनी को अपना आदर्श मानते हैं, इसी कारण से क्रिकेट में काफी दिलचस्पी है।

dhoni

MS Dhoni Wedding Card: सोशल मीडिया पर शादी का एक कार्ड तेजी से वायरल हो रहा है। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से वायरल होने वाले इस शादी कार्ड के दोनों तरफ पूर्व भारतीय कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी की तस्वीरें हैं। इस कार्ड में कैप्टन कूल के जर्सी नंबर 7 प्रिंट किया गया है। अपनी शादी के कार्ड में स्थान देने वाले महेन्द्र सिंह धोनी के इस फैन का नाम दीपक पटेल है,जो पूर्व भारतीय कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी के बहुत बड़े फैन हैं।

दीपक पटेल का कहना है कि वह बचपन से ही महेन्द्र सिंह धोनी को अपना आदर्श मानते हैं, इसी कारण से क्रिकेट में काफी दिलचस्पी है। उन्होंने कहा कि महेन्द्र सिंह धोनी के कारण ही क्रिकेट से प्यार हुआ, जो अब तक बना हुआ है। दीपक ने बताया कि वह अपने गांव की क्रिकेट टीम के कप्तान है। महेन्द्र सिंह धोनी को देखकर ही उन्होंने कप्तानी सीखी हैं. दीपक पटेल ने बताया कि उन्होंने महज लोकप्रियता के कारण ऐसा नहीं किया है, बल्कि वह दिल से ध्वनि को बेहद पसंद करते हैं।

ज्ञात हो कि है कि चेन्नई सुपर किंग्स ने फाइनल मैच में गुजरात टाइटंस को अंतिम गेंद पर हराया था। चेन्नई सुपर किंग्स को फाइनल मैच जीतने के लिए 15 ओवर में 171 रनों का टारगेट मिला था,जिसे महेन्द्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स ने अंतिम गेंद पर मुकाबला अपने नाम कर लिया।

ये भी पढ़ें CG News: सूरजपुर ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, मोतियाबिंद के ऑपरेशन में पाया दूसरा नंबर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+