छत्तीसगढ़ में पर्यटन और धार्मिक स्थलों पर होगा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन, अधिकारियों को निर्देश जारी

रायपुर, जून 10। देशभर में 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाए जाने की तैयारियां जोरशोर से चल रही हैं। छत्तीसगढ़ में भी योग दिवस को मनाने की तैयारियां जारी हैं। राज्य सरकार की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, छत्तीसगढ़ में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन ऐतिहासिक पर्यटन स्थल एवं धार्मिक स्थलों पर किया जाएगा। इन स्थलों पर जो आयोजन होंगे वो भारत सरकार के आयुष मंत्रालय के निर्देशों पर होंगे। आपको बता दें कि इस साल योग दिवस की जो थीम है वो ''योगा फार ह्यूमन'' है।

yoga day

गुरुवार को छत्तीसगढ़ की अपर मुख्य सचिव श्रीमती रेणु पिल्ले ने योग दिवस को लेकर एक बैठक ली। इस मीटिंग में स्कूल शिक्षा विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग तथा स्वास्थ्य विभाग को कार्यक्रम के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त कर अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस आयोजन की तैयारी प्रारम्भ करने के निर्देश दिए गए। राज्य और जिला स्तरीय आयोजन ऐतिहासिक, पर्यटन एवं धार्मिक स्थलों पर करने हेतु स्थलों का चिन्हांकन किया गया है। इस अवसर पर जिले के प्रभारी मंत्री, विधायकगण और जनप्रतिनिधि की उपस्थिति रहेगी।

इस मीटिंग में अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि अन्तर्राष्टीय योग दिवस के अवसर पर योग प्रोटोकाल पुस्तिका का मुद्रण करा कर जिलों को वितरित की जाएगी। 03-10 वर्ष के बच्चों एवं 11-18 वर्ष के किशोर वर्ग हेतु योगाभ्यास मार्गदर्शिका प्रकाशित की गई है। जिला प्रशासन के सहयोग से जनसामान्य को उक्त कार्यक्रम में अधिकाधिक संख्या में सम्मिलित किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+