कोरोनाकाल में भारत ने जीडीपी में 9.2 प्रतिशत की ग्रोथ दर्ज की है: ज्योतिरादित्य सिंधिया
रायपुर ,05 फरवरी। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शनिवार को अपने एक दिवसीय रायपुर प्रवास के आये केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने एक निजी होटल में आयोजित बुद्धिजीवी सम्मेलन को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि कोरोना की भयंकर चुनौतियों के बीच भारत ने जीडीपी में 9.2 प्रतिशत की ग्रोथ दर्ज की है ,जो विश्व मे सबसे ज्यादा है। उन्होंने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि जो लोग दो भारत की बात करते है ,शायद वो उस भारत की बात करते है ,जब देश में भ्रष्टाचार चरम पर था और कई प्रकार के कानून व्यापारियों को परेशान करते थे।

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा देश के व्यापारियों में खुशहाली तब आएगी, जब वह अपना उत्पादन देश के साथ विदेश में भी बेच पाए। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार इसी दिशा में काम कर रही है। 2014 के पहले देश का निर्यात 2 लाख 70 हज़ार करोड़ था, आज भारत का निर्यात 4 लाख 50 हज़ार करोड़ हो गया है। उन्होंने कहा कि हर सरकार को सदैव अपने पैरों पर खड़े रहना चाहिये ,क्योंकि हम सरकार नही सेवक है।
यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ के बलरामपुर से आई भावुक कर देने वाली खबर, 109 साल बाद हुआ शहीद लागुड़ का अंतिम संस्कार
सिंधिया ने चार्टर्ड एकाउंटेंट्स,टैक्स कंसल्टेंट्स ,चैम्बर ऑफ कॉमर्स ,कैट ,उघोग व्यापार संघ और सम्मेलन में बड़ी संख्या में आये व्यापारियों को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी के सहयोग और सहूलियत के लिए 1085 से ज्यादा कानूनों को वित्त मंत्री ने खत्म कर दिया है। सरकार ने कोरोना से तकलीफ में पड़े एमएसएमई की मदद कोरोनाकाल में 5 लाख करोड़ रुपये अपनी गारंटी देकर की है , जिसमे 2 लाख करोड़ का प्रावधान इस बजट में किया गया है।
यह भी पढ़ें राहुल गांधी के दो भारत वाले बयान पर सिंधिया की प्रतिक्रिया, ऐसा बयान कोई भारत का नागरिक नहीं दे सकता
सिंधिया ने कहा कि अगर मोदी सरकार के नेतृत्व में 2 टीके ईजाद न होते और सरकार 165 करोड़ डोज टीके जनता को इतने कम समय में ना लगाती , तो कोरोना के कारण व्यापार करना बहुत मुश्किल हो जाता । सिंधिया ने व्यापारियों को संबोधित करते हुए बजट में उनके लिए हुए प्रावधानों को विस्तार से बताते हुए कहा कि हम 100 कार्गो टर्मिनल बनाने जा रहे है इससे एक तरफ ज्यादा से ज्यादा सामान के डिस्पैच करने में मदद करेंगे और व्यापारियों की लॉजिस्टिक्स कॉस्ट में कमी आएगी। वही उन्होंने बताया कि केंद्र की तरफ से 25 हज़ार किलोमीटर का हाईवे बनाया जायेगा जिससे ट्रान्सपोर्ट कॉस्ट में भी कमी आएगी। उन्होंने आगे कहा कि अगर व्यापारी की लागत में कमी आएगी ,तो जनता को उसका सीधा लाभ मिलेगा। सिंधिया ने कहा कि देश में अब करदाताओं को 2 साल तक इनकम टैक्स रिटर्न भी रिवाइज करने मौका मिलेगा , जिससे वो पेनाल्टी व अन्य कार्यवाहियों से बच सकेंगे।












Click it and Unblock the Notifications