हिमंत बिश्वा शरमा ने की छत्तीसगढ़ सरकार की तारीफ, सीएम साय ने जताया आभार

Chhattisgarh: असम के सीएम हिमंत बिश्वा शरमा ने ओडिशा में चुनाव प्रचार के दौरान मंच से छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार की योजनाओं की जमकर तारीफ की है। शरमा ने ओडिशा में भाजपा सरकार बनने पर इसे लागू करने की भी बात कही है। इस पर सीएम विष्णुदेव साय ने हिमंत बिश्वा शरमा का आभार प्रकट किया है। अपने सोशल मीडिया हैंडल X में उन्होंने लिखा है कि धन्यवाद हिमंता जी।

सीएम विष्णुदेव साय ने लिखा कि हमारा यह सौभाग्य है कि 'मोदी गारंटी' को अच्छी नीयत के साथ पूरा करते रहने के कारण छत्तीसगढ़ आज भरोसे का पर्याय बन गया है। प्रदेश में पिछली सरकार ने भरोसे का जो संकट पैदा किया था, उससे उबर कर छत्तीसगढ़ ने विश्वास की एक नयी कहानी लिखी है। निस्संदेह आपकी शुभकामना से प्रदेश में विश्वास और विकास की यह डोर और अधिक मजबूत होगी। पुनः धन्यवाद।

cg news jpg

गौरतलब है कि असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिश्वा शरमा ने छत्तीसगढ़ सरकार की योजना की प्रशंसा करते हुए ओडिशा में भाजपा सरकार बनते ही किसानों व तेंदूपत्ता के साथ-साथ अन्य योजना को लागू करने की बात कही। श्री शरमा ने कहा कि छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार तेंदूपत्ता संग्राहको का ध्यान रख रही है और सरकार, किसानों से धान लेकर उचित मुल्य दे रही है। वही उड़ीसा में बीजेडी सरकार ने सिर्फ और सिर्फ लुटने का कार्य किया है। छत्तीसगढ़ सहित असम में रामभक्तों को अयोध्या में राम मंदिर दर्शन हेतु सरकारी खर्च पर ले जाया जा रहा है। ओडिशा राज्य बड़ा है यहां से भाजपा सरकार बनते ही पांच लाख लोगों को दर्शन कराने ले जाया जायेगा।

यह भी पढ़ें CG: सीएम विष्णुदेव साय ने झारखंड में की चुनावी रैलियां, जेएमएम-कांग्रेस गठबंधन पर किया कटाक्ष

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+