छत्तीसगढ़ में पीएम मोदी ने मांगा समर्थन तो लोगों ने मोबाइल फ्लैश लाइट से रोशन कर दिया सूरजपुर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहे। इस दौरान पीएम मोदी ने छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में एक रैली को संबोधित करते हुए विपक्ष पर बड़ा हमला बोला। वहीं आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ में आज पहले चरण के लिए मतदान किया जा रहा है।
पीएम मोदी ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला है। मोदी बोले हमारी सरकार ने आदिवासी हितों के लिए तिजोरी खोल दी है। पीएम मोदी ने कहा कि यह मेरे लिए सेवा काल है। मैं सत्ता में विश्वास नहीं करता हूं। आदिवासी समाज के लिए केंद्र सरकार ने 5 गुना बजट बढ़ा दिया है। मैं आपकी सेवा के लिए आया हूं। ये मोदी का काम है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि आपके बच्चों की पढ़ाई के लिए 500 सौ नए एकलव्य मॉडल स्कूल बनाए जा रहे हैं। कांग्रेस के लोगों ने ऐसे नियम बनाए थे कि गरीब का बच्चा अपने गांव की भाषा में पढ़ा है तो वह डॉक्टर और इंजीनियर नहीं बन सकता था। इनके शासन में डॉक्टर और इंजीनियर बनने के लिए अंग्रेजी आना जरूरी था। आजादी के बाद भी अंग्रेजी का भूत नहीं उतरा था। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आपकी तकलीफ मुझे पता है। अब गरीब का बच्चा भी अपनी भाषा में इंजीनियर डॉक्टर बन सकता है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस की सरकार में सरगुजा क्षेत्र में मानव तस्करी की घटनाएं बढ़ गई हैं। नशा का कारोबार बढ़ा है। बेटियां कहां गई, इसका कांग्रेस नेताओं के पास जवाब नहीं है।
आदिवासियों की भूमि छीनी जा रही है। कांग्रेस की तुष्टिकरण की नीति के कारण तीज त्यौहार मानना कठिन हो गया है। पूरे सरगुजा से एक ही आवाज आ रही है कि अब नहीं सहेंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीबों के लिए शुरू की गई योजनाओं का जिक्र किया है। फ्री आनाज की योजना बढ़ाने की घोषणा प्रधानमंत्री मोदी ने फिर से किया है। साथ ही प्रधानमंत्री मोदी ने रैली में आए लोगों से पूछा कि आप इसका समर्थन करते हैं कि नहीं। अगर करते हैं तो मोबाइल का टॉर्च जलाकर समर्थन कीजिए। रैली में मौजूद भीड़ ने दिन के उजाले में मोबाइल टॉर्च जलाकर इसका समर्थन किया।
इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राम मंदिर का जिक्र किया उन्होंने कहा कि हमने अपनी गारंटी पूरी की। अयोध्य में राम मंदिर बन रहा है। विश्वास है मुझे कि इस बार भगवान राम के ननिहाल से भी मोदी को भरपुर आशीर्वाद मिलेगा। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार पक्के घर नहीं मिलने दे रही है। उन्होंने कहा कि अब कांग्रेस की विदाई पक्की है और आपका घर भी पक्का है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनते ही मेरा काम यहां शुरू हो जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications