शादी के 7 साल बाद 'घरवाली' के सामने आई पति की 'बाहरवाली' 2 माह का बच्चा भी
भिलाई। छत्तीसगढ़ के भिलाई नगर पुलिस थाने में एक अजीब मामला सामने आया है। एक महिला ने आरोप लगाया है कि शादी के सात साल बाद उसे पति की दूसरी पत्नी के बारे में पता चला है, जिसके एक बच्चा भी है।

पीड़िता ने भिलाई नगर महिला थाना पुलिस में रिपोर्ट दी कि उसकी शादी 29 अप्रैल 2013 को रिसाली निवासी अमित भट्टाचार्य से हुई। शादी सामाजिक रीति रिवाज और रिश्तेदारों की मौजूदगी में हुई थी। शादी के करीब दो महीने बाद पति ने नौकरी छोड़ दिया।
घर का खर्च चलाने पीड़िता से पैसे मांगने लगा। मायके से पैसे लाने के लिए दबाव बनाने लगा। पीडि़ता ने मायके से पैसे लाने मना कर दिया। सास अपने बेटे को उकसाने लगी। तब आरोपी अमित उसके साथ मारपीट गाली-गलौज करने लगा। रोज मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताडि़त करने लगा। पीडि़ता उनकी प्रताडऩा को सहन करती रही।
वर्ष 2015 में पुलिस में शिकायत की। पुलिस में मामला जाने के बाद कुछ दिन तक अमित शांत रहा। फिर अमित अपनी मां के साथ घर छोड़कर कही चला गया। 2 फरवरी को पीडि़ता को बिना बताए पति व सास कही चले गए। अपना मोबाईल भी बंद कर दिया। इसी बीच पूजा नाम की एक महिला पीडि़ता के घर पर पहुंची। खुद को अमित की पत्नी बताते हुए कहा कि अमित से 2 माह की बच्ची है। तब पीडि़ता के पैरों तले जमीन खिसक गई। इन सब बातों से परेशान होकर पीडि़ता ने महिला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।
-
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन












Click it and Unblock the Notifications