तेज रफ्तार बस पुल की रेलिंग तोड़ते हुए नाले में गिरी, छात्रा सहित कई की हालत गंभीर, 25 यात्री थे सवार

रायपुर. छत्तीसगढ़ राज्य में बलरामपुर स्थित जरडाडीह के फूहर नाला पर शुक्रवार को 1 बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। वह तेज रफ्तार में दौड़ रही थी, अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग तोड़ते हुए नाले में जा गिरी। हादसे में एक छात्रा सहित 17 लोग घायल हो गए। कई की हालत गंभीर हो गई, जिन्हें अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर करना पड़ा।

horrific bus accident in Chhattisgarh , 17 passengers injured

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उस बस में 25 यात्री सवार थे। ज्यादातर स्कूली छात्र-छात्रा थे। सूर्या ट्रेवेल्स की यह बस शुक्रवार सुबह बलरामपुर के चांदो से अंबिकापुर जा रही थी। हादसा करीब 7.30 बजे हुआ। वह पुल से नीचे लुढ़की और उंचाई पर आ लटकी। ​स्थानीय लोगों को हादसे का पता चला तो भीड़ उधर दौड़ पड़ी। ग्रामीणों ने घायल लोगों को बस से निकालकर जिला अस्पताल भिजवाया।

जिस नाले के पुल पर यह हादसा हुआ, उसे जरडाडीह के ओमकार नगर में फूहर नाला के रूप में जाना जाता है। स्कूली छात्रा सहित कई यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है। कई यात्रियों के हाथ-पैर तक टूट गए और कुछ के सिर में चोटें आईं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+