CHHATTISGARH: रायगढ़ में डेंगू को लेकर सतर्क हुआ स्वास्थ्य विभाग, 78 प्रतिशत मरीजों ने किया रिकवर

CHHATTISGARH: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में डेंगू पीड़ितों की संख्या बढ़ने के बाद प्रशासन ने मोर्चा संभाल लिया है। रायगढ़ नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग की 700 कर्मचारियों की टीम लगातार काम कर रही है। बुधवार को शहर में 30 डेंगू पीड़ित मरीज पाए गए थे।

RAIGARH DENGU

रायगढ़ डेंगू के 693 मरीजों में से 546 लोगों संक्रमण को मात देकर पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं, वहीं 145 लोगों का इलाज जारी है। स्वास्थ्य विभाग से डॉ.भानु पटेल ने बताया कि डॉक्टरों की टीम मरीजों पर लगातार नजर बनाए हुए है। पटेल ने बताया कि डेंगू के उपचार के लिए पर्याप्त संसाधन मौजूद हैं। इसके अलावा डेंगू के संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए भी कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा भी लगातार नज़र बनाये हुए हैं। वही जन-जागरूकता अभियान चलाकर डेंगू लार्वा को नष्ट किया जा रहा है।

रायगढ़ के सीनियर डॉक्टर डॉ.पी के गुप्ता ने बताया कि डेंगू फीवर में मरीजों का प्लेटलेट काउंट कम हो जाता है, किंतु कुछ प्रकरणों में ही गंभीर रूप से कम होता है, जिनमें प्लेटलेट चढ़ाने की आवश्यकता होती है, ऐसा डेंगू के कुछ प्रतिशत मामलों में ही होता है, क्योंकि ज्यादातर मरीज सही इलाज से बिना प्लेटलेट चढ़ा, रिकवर कर लेते हैं।

यह भी पढ़ें CG: कृषि वैज्ञानिक स्वामीनाथन का निधन, CM भूपेश बघेल ने जताया शोक

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+