हसदेव अरण्य मामले में बोले पीसीसी चीफ दीपक बैज, कोल खनन रद्द होना भूपेश सरकार की बड़ी जीत
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और बस्तर लोकसभा सीट के सांसद दीपक बैज आदिवासियों के मुद्दे केंद्र सरकार पर निशाना साध रहे हैं। शुक्रवार को एक बयान जारी करके उन्होंने कहा कि हसदेव अरण्य क्षेत्र में कोल खनन रद्द होना भूपेश सरकार की बड़ी जीत है और अडानी के साथ खड़े भाजपा की हार है।

उन्होंने आगे कहा कि भूपेश सरकार और छत्तीसगढ़ के आदिवासियों के संघर्ष ने केंद्र की मोदी सरकार को घुटनों पर आने मजबूर कर दिया। पूर्ववर्ती केंद्र की यूपीए सरकार के समय छत्तीसगढ़ के तमोर पिंगला और हसदेव अरण्य के जंगलों को अति महत्वपूर्ण जैव विविधता संपन्न क्षेत्र मानते हुए नो गो एरिया घोषित करते हुए खनन की गतिविधियां पूरी तरह प्रतिबंध की थी,लेकिन केंद्र की मोदी सरकार अपने पूंजीपति मित्र को फायदा दिलवाने के लिए देश में पहली बार कमर्शियल माइनिंग शुरू की। वन अधिकार अधिनियम में संशोधित करके नो गो एरिया को संकुचित कर वहां पर भी कोल खदानें आवंटित किया गया था।
दीपक बैज ने अपने बयान में आगे कहा कि छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार केंद्र की सरकार को निरंतर विरोध पत्र लिखकर खदाने निरस्त करने की मांग की है। बाकायदा विधानसभा से सर्वसम्मति का प्रस्ताव पारित करके भी भेजा लेकिन मोदी सरकार अपने पूंजीपति मित्र अडानी के व्यावसायिक लाभ के लिए खनन गतिविधियां जारी रखा। उसे क्षेत्र में खनन निरस्त करने का फैसला छत्तीसगढ़ की जनता की विजय है।
यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ कांग्रेस का सवाल, मोदी सरकार ने रबी के धान MSP क्यों नहीं बढ़ाई ?












Click it and Unblock the Notifications