10वीं की छात्राओं को प्रपोज कर अनैतिक संबंध बनाने को डालता था दवाब, मांगता था मुर्गे की दावत

रायपुर. छत्तीसगढ़ प्रांत के जशपुर जिले के दो सरकारी स्कूल में छात्राओं से हुई अभद्रता मामले में आरोपी शिक्षकों को सस्पेंड कर दिया गया है। ये कार्रवाई शिक्षा विभाग ने तुमला के गंझियाडीह स्थित शासकीय उमा विद्यालय और दुलदुला विकासखंड के हायर सेकेंड्री स्कूल में की। संवाददाता ने बताया कि गंझियाडीह विद्यालय में पदस्थ व्याख्याता पंचायत राजेश कुमार भारद्वाज सहित एक छात्र को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिस शिक्षक को सस्पेंड किया गया है, वह परीक्षा में नंबर बढ़वाने के नाम पर छात्राओं से शारीरिक संबंध बनाने की मांग करता था और छात्रों से मुर्गे की दावत मांगता था। वहीं, दुलदुला के स्कूल शिक्षक ने 10वीं की छात्राओं को प्रपोज किया था।

Govt Teacher Arrested for molesting girl students

शिक्षकों की करतूतों का खुलासा तब हुआ, जब कुछ छात्राओं ने शिकायत पुलिस से कर दी। थाने में अपने खिलाफ केस दर्ज होने के बाद आरोपी शिक्षक फरार हो गया था। पुलिस ने उस शिक्षक का साथ देने वाले छात्र पर भी कार्रवाई की है। स्कूल की छात्राओं ने शिक्षक पर आरोप लगाया था कि वह अनैतिक संबंध बनाने के लिए दबाव डालते थे। साथ ही परीक्षा में पास करने के बदले में मुर्गा, पैसे की मांग करते और स्कूल परिसर में ही गाली-गलौज भी किया करते थे। कई बार छात्राओं से बदसुलूकी की गई थी। बाद में जब एक नई छात्रा आई तो उससे अन्य छात्राओं को हिम्मत मिली और मामला पुलिस तक पहुंचा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+