छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों की होगी मरम्मत, CM भूपेश बघेल ने स्वीकृत किए 500 करोड़ रुपए

छत्तीसगढ़ में स्कूलों में बेहतर शिक्षा व्यवस्था कायम करने सीएम भूपेश बघेल ने प्रदेश के स्कूलों में मरम्मत और रखरखाव के लिए 500 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत किये हैं।

रायपुर, 29 अगस्त। छत्तीसगढ़ में स्कूलों में बेहतर शिक्षा व्यवस्था कायम करने के बाद प्रदेश सरकार विभिन्न शाला भवनों की मरम्मत करवाने में जुट गई है। सीएम भूपेश बघेल ने प्रदेश के स्कूलों में मरम्मत और रखरखाव के लिए 500 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत किये हैं। मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव को 'सभी शालाओं में निर्विघ्न पढ़ाई सुनिश्चित करने के लिए वर्षा ऋतु समाप्त होते ही शाला भवनों की मरम्मत का कार्य तत्काल प्रारंभ करने के निर्देश दिए हैं।

bhupesh

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुख्य सचिव को दिए गए निर्देशों में कहा है कि प्रदेश व्यापी भेंट-मुलाकात अभियान के दौरान ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों तथा मीडिया प्रतिनिधियों से शाला भवनों की दशा के बारे में जानकारी मिली थी।

यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ बना खेलगढ़, भूपेश सरकार की योजनाओं ने दिया खेलों को बढ़ावा

लंबे समय से शाला भवनों की मरम्मत के लिए पर्याप्त राशि का प्रावधान ना होने से मरम्मत का कार्य नहीं हो सका इससे छात्रों की पढ़ाई में बाधा उत्पन्न हो रही थी।मुख्यमंत्री बघेल ने मुख्य सचिव को निर्देश दिए हैं कि आगामी शालेय सत्र (जून 2023) आरंभ होने के पूर्व शालाओं की मरम्मत एवं रखरखाव हेतु कम से कम 500 करोड़ रूपये (पांच सौ करोड़ रुपये) का प्रावधान किया जाए।
यह भी पढ़ें देखिये तस्वीरें , छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल के किचन का हाल, क्या बना रही हैं उनकी धर्मपत्नी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+