छत्तीसगढ़ में सरकारी कर्मचारियों ने शुरू की हड़ताल, महंगाई और भाड़ा भत्ते की है मांग
सोमवार को छत्तीसगढ़ के तमाम सरकारी कर्मचारी हड़ताल पर चले गए। आंदोलनकारियों की घोषणा के मुताबिक यह हड़ताल 29 जुलाई तक चलेगी। कुछ कर्मचारी संगठन हड़ताल को बेमियादी चलाने पर भी दबाव बना रहे हैं ।
रायपुर, 25 जुलाई। सोमवार को छत्तीसगढ़ के तमाम सरकारी कर्मचारी हड़ताल पर चले गए। आंदोलनकारियों की घोषणा के मुताबिक यह हड़ताल 29 जुलाई तक चलेगी। कुछ कर्मचारी संगठन हड़ताल को बेमियादी चलाने पर भी दबाव बना रहे हैं । छत्तीसगढ़ भर के 5 लाख से अधिक कर्मचारी महंगाई भत्ता और भाड़ा भत्ता की मांग के लिए हड़ताल कर रहे हैं।

सावन सोमवार के दिन शुरू होने के कारण आंदोलन में प्रदेश के शिक्षकों ने शिवलिंग पर जल चढ़ा कर अपने -अपने शहरों में अपनी आवाज बुलंद की किया। कोई भी टीचर्स स्कूल नहीं पहुंचा बहुत से स्थानों पर शिक्षकों ने जिला शिक्षा अधिकारी को सामूहिक छुट्टी लेने का आवेदन भेज दिया।
इधर नवा रायपुर स्थित मंत्रालय प्रांगण के करीब भी कर्मचारी अपने कार्यालयों में नहीं ना जानकर गेट पर ही खड़े होकर नारेबाजी करते की । कर्मचारी संगठन के नेताओं ने सभी कर्मचारियों से कार्य ना करने की अपील की है ,जिसपर व्यापक समर्थन देखा गया। कर्मचारी महंगाई भत्ता दने की मांग का नारा ;लगाते रहे। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने बीते दिनों बैठक में तय किया था कि हड़ताल 25 जुलाई से 29 जुलाई तक चलाई जाएगी । राज्य के कर्मचारी नेताओं का कहना है कि छत्तीसगढ़ के शासकीय कर्मचारियों को सातवें वेतनमान के भीतर महंगाई भत्ताऔर भाड़ा भत्ता नहीं मिल रहा है। इस कारण हर महीने लगभग 14000 का नुकसान हर कर्मचारी को उठाना पद रहा है।
यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ विधानसभा में गूंजा भूमाफियों का मामला, मंत्री अग्रवाल ने कहा, यहां यूपी की तरह नहीं चलेगा बुलडोजर












Click it and Unblock the Notifications