छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए खुशखबरी, 10000 सरकारी नौकरियां कर रही हैं आपका इंतज़ार ।
समाचार
रायपुर, 14 अप्रैल। छत्तीसगढ़ में आने वाले 4 महीनों में सरकारी विभागों में 10,000 से ज्यादा पदों पर भर्तियां निकलने वालीं हैं। इन भर्तियों में सबसे अधिक अवसर स्वास्थ्य विभाग में मिलेंगे। मिली जानकारी के मुताबिक सरकार 1668 पदों पर डॉक्टरों की भर्तियां करने वाली हैं ,इसके अलावा राजस्व में पटवारी, जल संसाधन में सब इंजीनियर, परिवहन में एआटीओ , स्वास्थ्य में स्टाफ नर्स समेत सभी विभागों में क्लास फोर की नौकरियां भी बड़ी तादाद में निकलने वाली हैं।

मोहल्ला क्लिनिक पर रहेगा फोकस
छत्तीसगढ़ के मुख्य सरकारी विभागों में इतनी बड़ी तादाद में भर्तियां निकाले जाने के कई कारण हैं। मसलन हेल्थ डिपार्टमेंट में निकाले जा रहे पदों के लिए मुख्य वजह मरीजों को उनके घर के नजदीक ही इलाज उपलब्ध करवाना है। वहीं शासकीय अस्पतालों में अधिक डाक्टर होंगे , तब अधिक से अधिक मरीजों को शासकीय योजनाओं का लाभ मिल सकेगा।
गौरतलब है कि सस्ते इलाज के लिए छत्तीसगढ़ में आयुष्मान भारत स्कीम के अलावा डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना भी चलाई जाती है। सरकार का मानना है कि इससे मोहल्ला क्लिनिक चलाकर लोगो को निजी अस्पतालों में जाने की आवश्यकता नहीं होगी,बल्कि चिकित्सक बढ़ने से मेडिकल कॉलेजों की मान्यता जाने का खतरा भी खत्म हो जायेगा । सरकार ने बस्तर , बलरामपुर, रायपुर कोरिया जिला सीएमएचओ ने भर्ती संबंधी विज्ञापन भी जारी कर दिए हैं।

हेल्थ डिपार्मेंट में होंगी बड़े पैमाने पर भर्तियां
स्वास्थ्य विभाग के पदों की बात करें , तो चिकित्सा शिक्षा संचालनालय में 21 पद वरिष्ठ रजिस्ट्रार , 113 पद वरिष्ठ रेसीडेंट, 292 पद कनिष्ठ रेसीडेंट, 146 पद डेमोस्ट्रेटर, 156 पद सहायक प्रोफेसर के भरे जायेंगे। वहीं मेडिकल कालेज में ही तृतीय श्रेणी और चतुर्थ के 3046 पदों पर भर्ती की जानी हैं ,जिसमे अलावा तृतीय वर्ग में तकनीकी सहायक , नर्सिंग स्टाफ और रेडियोलॉजिस्ट शामिल हैं और चतुर्थ श्रेणी में में वार्ड बॉय, आया और बाकि प्रशासनिक पद हैं। मिली जानकारी के मुताबिक वित्त विभाग की स्वीकृति मिलते ही इन पदों के भर्ती की जाएगी। अहम बात यह है कि प्रदेश में डॉक्टरों की कमी को दूर करने के लिए स्वास्थ्य संचालनालय 443 चिकित्सा अधिकारी और 641 विशेषज्ञ डॉक्टरो की भर्ती प्रक्रिया शुरू कर चुका है।
अच्छी खबर यह भी है कि सरकार ने हाल ही में बिजली विभाग में लाइन ऑपरेटर के 3000 पदों पर होने रद्द हो चुकी भर्ती भी फिर से कराने का फैसला लिया है। हेल्थ एजुकेशन को मेडिकल कॉलेजों में तृतीय-चतुर्थ श्रेणी के 3046 पदों पर भर्ती के लिए वित्त विभाग की स्वीकृति का इंतजार है।

छत्तीसगढ़ में घटी बेरोजगारी, अगले 5 साल में 15 लाख रोजगार देने का लक्ष्य
छत्तीगढ़ सरकार का दावा है कि उसके नीतिगत फैसले और बेहतर कार्यप्रबंधन से लगातार युवाओं को रोजगार के अवसर मिल रहे हैं। जिससे छत्तीसगढ़ की बेरोजगारी दर में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। 2 अप्रैल 2022 की स्थिति में सीएमआईई की ओर जारी आंकड़ों के अनुसार सबसे अधिक बेरोजगारी दर हरियाणा में 26.7 फीसदी , राजस्थान और जम्मू-कश्मीर में 25-25 फीसदी, झारखंड में 14.5 फीसदी, बिहार में 14.4 फीसदी, त्रिपुरा में 14.1 फीसदी, हिमाचल प्रदेश में 12.1 फीसदी रही है।
गौरतलब है छत्तीसगढ़ सरकार का दावा है कि आने वाले पांच सालों में 12 से 15 लाख नए रोजगार के अवसरों का सृजन राज्य में किया जाएगा। इसके लिए भूपेश सरकार ने छत्तीसगढ़ रोजगार मिशन के गठन भी किया है।
यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, विकास को परखने दिया यह सुझाव !












Click it and Unblock the Notifications