छत्तीसगढ़ के जशपुर में अजीब मामला, लड़की पर लगा लड़के के साथ दुष्कर्म का आरोप
छत्तीसगढ़ के जशपुर में एक लड़की पर दुष्कर्म के आरोप लगे हैं। लड़की पर आरोप है कि उसने एक नाबालिक लड़के को बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया है। बताया जा रहा है कि 22 साल की एक लड़की ने 17 बरस के नाबालिग लड़के को बंधक बनाकर
जशपुर, 31 जुलाई। अब तक आपने दुष्कर्म से जुड़े अधिकांश मामलो में किसी पुरुष के द्वारा महिला के साथ गलत काम करने की घटनाओं के बारे में सुना होगा,लेकिन छत्तीसगढ़ के जशपुर में एक लड़की पर दुष्कर्म के आरोप लगे हैं। लड़की पर आरोप है कि उसने एक नाबालिक लड़के को बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया है।

22 साल की लड़की ने किया 17 साल के लड़के का रेप
सुनने में थोड़ा अजीब जरूर लग सकता है,लेकिन यह सच है। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में एक अजीब घटना घटी है,जिसमे एक लड़की को दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि 22 साल की एक लड़की ने 17 बरस के नाबालिग लड़के को बंधक बनाकर उसके साथ सुनसान स्थान पर लेकर दुष्कर्म करने का आरोपी पाया गया है। इस मामले में पुलिस ने लड़के के पिता की शिकायत पर आरोपन को गिरफ्तार करके उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

पिता की शिकायत पर हुआ मामला दर्ज
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जशपुर के पत्थलगांव इलाके के रहवासी 45 साल के एक व्यक्ति ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराइ थी कि उसका 17 साल का नाबालिग बीटा दिनांक 8 नवंबर 2021 की रात में बिना सूचना दिए कहीं चला गया। पिता ने संदेह जताया था कि कोई अज्ञात शख्स उसके पुत्र को बहला फुसलाकर कही ले गया है। इस शिकायत के आधार पर थाना पत्थलगांव में धारा 363 के तहत अपराध दर्ज करके जांच शुरू की। अपनी जांच के दौरान पुलिस 27 जुलाई 2022 को अपहृत नाबालिक के पिता की तरफ से बालक को लाकर पेश करने पर दस्तयाब किया गया।

लड़की कबूला जुर्म,गई जेल
नाबालिक लड़के ने पुलिस को बताया कि उसे 22 साल की आरोपी जूही डोम फुसलाकर मध्य प्रदेश के किसी ईंट-भट्ठा ले गई थी,जहां उसे बंधक बनाकर जबर्दस्ती दुष्कर्म किया गया है। लड़के ने पुलिस को बताया कि लड़की ने उसे प्रताड़ित भी किया। बहरहाल पुलिस ने आरोपिया जूही डोम को कस्टडी में लेकर पूछताछ कीतो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। बीती 28 जुलाई को लड़की को गिरफ्तार करके उसे जेल भेज दिया गया है।
यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ सरकार की गौमूत्र खरीदी योजना ने गाड़े झंडे, लांच होते ही हुई 2306 लीटर खरीदी












Click it and Unblock the Notifications