गांधी की हत्या, गोडसे, औरंगजेब और बाबर पर बोले गिरिराज सिंह, किसे बताया भारत मां का बेटा?
केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री गिरिराज ने नाथूराम गोडसे को लेकर बयान दिया। उन्होंने सवाल किया अगर गोडसे भारत के सपूत नहीं तो क्या औरंगजेब और बाबर थे?

Giriraj Singh on Gandhi and Godse: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह (Giriraj Singh) इन दिनों छत्तीसगढ़ के दौरे पर हैं। वे अलग- अलग जिलों में अधिकारियों के साथ बैठक कर केंद्र सरकार की योजनाओं की समीक्षा कर रहे हैं। शुक्रवार वे दंतेवाड़ा जिले में थे। अधिकारियों के साथ बैठक के बाद उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात की। जिसके बाद वे मीडिया से मुखातिब हुए। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने गिरिराज सिंह ने लखमा के भाजपा नेताओं को अपशब्द कहने पर भी पलटवार किया। उन्होंने कहा कि गालियां देना उनके चरित्र को दर्शाता है। इस मामले में सीएम भूपेश बघेल को संज्ञान में लेना चाहिए।
छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में पत्रकारों से चर्चा के दौरान केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने नाथूराम गोडसे को भारत मां का सपूत बताकर एक बार विवादों को हवा दे दी। उन्होंने कहा, "नाथूराम गोडसे भारत के सपूत थे। गोडसे गांधी जी के हत्यारे हैं तो वे भारत के सपूत भी हैं। उनका जन्म भारत में ही हुआ था। वे औरंगजेब और बाबर की तरह आक्रमणकारी नहीं थे। जिसको बाबर का बेटा कहलाने में खुशी महसूस होती है, वे भारत माता के सही मायनों में सपूत नहीं हो सकते।"
केंद्रीय मंत्री ने इसके अलावा छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण को बढ़ावा मिलने पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में जब से कांग्रेस की सरकार आई है, यहां पर धर्मांतरण को बढ़ावा मिला है। राज्य में से चर्च बने हैं। यहां सनातन धर्म को पूरी तरह से खत्म किया जा रहा है। इसके अलावा गिरिराज सिंह ने छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार पर भी कई आरोप लगाए हैं।
उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार केंद्र की योजनाओं का खुद क्रेडिट ले रही है। हालत ये हैं यहां प्रधानमंत्री आवास में केंद्र का लोगो नहीं लगाया जाता, राज्य का लगता है। मनरेगा के पैसों में भी लूट मची है। वहीं सरपंच और प्रशासन के अधिकारी रो रहे हैं। इसका कारण ये है कि केंद्र की ओर जारी पैसे इन्हें विकास के लिए प्रयोग नहीं करने दिया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications