बेटे ने सौतेली मां को कुएं में फेंका और ऊपर से ईंट मारकर की हत्या, बच्ची ने बताई आंखो देखी तब हुआ खुलासा
गौरल-पेंड्रा-मरवाही। छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक युवक ने अपनी मां को निर्ममता से मौत के घाट उतार दिया। युवक ने पहले अपनी मां को कुएं में धकेला फिर ऊपर सें ईंटें भी फेंक कर मारी। इसके बाद हत्या को हादसे का रूप देने के लिए शव को कुएं से निकालकर खाट पर लिटा दिया। इस पूरी घटना को मृतक की नातिन ने देख लिया और मामले का खुलासा हो गया। बताया जा रहा है कि रंजिश के चलते युवक ने मां को मारा है।

जिले रटगा गांव के बरटोला निवासी पुरुषोत्तम सेंदराम की शादी लल्ली बाई से हुई थी। जब कोई बेटा नहीं हुआ तो पुरुषोत्तम ने चंदन बाई से दूसरी शादी की। इसके बाद एक बेटा हुआ, जिसका नाम चंद्रिका है। पिता की दूसरी शादी का कारण पता चला तो लल्ली बाई से चंद्रिका नफरत करने लगा। इसी दौरान सोमवार की दोपहर करीब तीन बजे लल्ली बाई बाड़ी में काम कर रही थी। इसी दौरान चंद्रिका भी पहुंच गया। आरोप है कि चंद्रिका ने लल्ली बाई को पीछे से कुएं में धकेल दिया। फिर ऊपर से ईंटें फेंककर मारने लगा।
इसके बाद हत्या को हादसे का रूप देने के लिए अपने साथ रूप सिंह की मदद से शव को कुएं से बाहर निकाला और खाट पर लिटा दिया। इसके बाद वहां से फरार हो गया। पूरी घटना को कुएं के पास मौजूद नाती अशोक ने देख लिया और चंदन बाई को बता दिया। अगले दिन जब पुरुषोत्तम घर लौटा तो उसे हत्या की जानकारी चंदन बाई ने की। जानकारी मिलने के बाद पुरुषोत्तम सुबह 8 बजे बाड़ी में पहुंचा तो शव खाट पर पड़ा था।
इसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी और आरोपित बेटे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। वहीं आरोपितों को पकड़ने के लिए टीमों का गठन किया गया। इसी दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि दोनों आरोपित जंगल में छिपे हुए हैं। फिर पुलिस ने घेराबंद कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया।












Click it and Unblock the Notifications